ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

West Indies vs Bangladesh: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 14 रन से धोया! देखें हाइलाइट्स

On: अक्टूबर 30, 2025 8:34 पूर्वाह्न
Follow Us:
West Indies vs Bangladesh: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 14 रन से धोया! देखें हाइलाइट्स
Join WhatsApp Group

West Indies vs Bangladesh highlights: चटगांव (बांग्लादेश): रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन के तीन-तीन विकेट की बदौलत वेस्टइंडीज ने बुधवार को दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को 14 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 149 रन बनाए थे जिसके बाद बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 135 रन ही बना सकी।

West Indies vs Bangladesh

तेज गेंदबाज शेफर्ड ने सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन को भी आउट किया जो 48 गेंद पर 61 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश के लिए शीर्ष स्कोरर रहे। जेसन होल्डर ने भी 20 रन देकर दो विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट | shubman-gill-ruled-out-punjab-ranji-trophy-first-match-uday-saharan-captain
Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

इससे पहले कप्तान शाई होप द्वारा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 11.2 ओवर में एक विकेट पर 106 रन बनाने के बाद लड़खड़ा गई।

रहमान ने तीन विकेट लिए

तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि स्पिनर नसुम अहमद (35 रन देकर दो विकेट) और रिशाद हुसैन (20 रन देकर दो विकेट) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। होप ने वेस्टइंडीज के लिए 36 गेंद में 55 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। सलामी बल्लेबाज एलिक अथानाजे ने 33 गेंद में 52 रन की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए और होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े।

IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम | ind-vs-wi-2nd-t20-match-report-india-loss-analysis-ranchi
IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment