ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

RCB को IPL 2026 की नीलामी में लियाम लिविंगस्टोन को फिर क्यों खरीदना चाहिए?

On: November 19, 2025 9:13 PM
Follow Us:
RCB को IPL 2026 की नीलामी में लियाम लिविंगस्टोन को फिर क्यों खरीदना चाहिए?
Join WhatsApp Group

जानिए क्यों RCB को IPL 2026 ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टोन को वापिस खरीदना चाहिए अनुभव, पावर-हिटिंग और शानदार स्ट्राइक-रेट देते हैं उन्हें बढ़त।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 में इतिहास रचते हुए 18 साल का इंतज़ार खत्म किया और पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। फाइनल में बेंगलुरु ने धैर्य और शानदार टीमवर्क दिखाया, जिसके दम पर टीम 6 रन से चैंपियन बनी।

RCB: लिविंगस्टोन पर आए 3 बड़े कारण सामने

इसके बावजूद, टीम मैनेजमेंट ने 2026 की नीलामी से पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज़ कर दिया, जिन्हें पिछले सीज़न आरसीबी ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। 10 मैचों में सिर्फ 112 रन और दो विकेट का उनका औसत प्रदर्शन टीम को प्रभावित नहीं कर पाया।

लेकिन तथ्य यह है कि RCB के पास पर्स और विदेशी स्लॉट दोनों उपलब्ध हैं ऐसे में लिविंगस्टोन को वापिस बिड करना टीम के लिए शानदार रणनीति साबित हो सकती है। अनुभव, पावर-हिटिंग और ऑलराउंड क्षमता लिविंगस्टोन इन तीनों में पैक्ड कॉम्बो हैं।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

अब जानते हैं उन 3 बड़े कारणों को, जिनकी वजह से RCB उन्हें वापिस टीम में देखना चाहेगी।

दबाव में प्रदर्शन करने का अनुभव

लिविंगस्टोन ने यह कई बार साबित किया है कि वह बड़े मैचों में टीम को संभाल सकते हैं। भले ही 2025 का सीज़न औसत रहा हो, लेकिन फाइनल में 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर उन्होंने दिखाया कि दबाव में भी वे मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी 40 गेंदों पर 54 रन की पारी भी बेहद अहम थी, जब RCB मुश्किल में थी।
325 टी20 मैचों का अनुभव उन्हें मिडिल ऑर्डर का एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनाता है जहां जरूरत होती है, वहां बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं।

IPL स्ट्राइक-रेट और हालिया फॉर्म दोनों दमदार

भले ही पिछला सीज़न उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन उनका कुल IPL रिकॉर्ड बहुत मजबूत है।
अब तक 49 मैचों में 158.76 के स्ट्राइक-रेट से 1051 रन, जिनमें 7 फिफ्टी शामिल हैं ये आंकड़े खुद बताते हैं कि वह गेम चेंजर हैं।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

2022 में पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने अपनी बेहतरीन फॉर्म दिखाई थी 182+ स्ट्राइक-रेट, 437 रन और 6 विकेट।

IPL 2025 के बाद ‘द हंड्रेड’ और ‘विटैलिटी ब्लास्ट’ में भी वह धमाल मचा चुके हैं
501 रन + 13 विकेट, जो उनकी वापसी को और भी मजबूत आधार देते हैं।

टीम बैलेंस बनाने वाला असली यूटिलिटी प्लेयर

लिविंगस्टोन की खासियत है कि वह सिर्फ बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद स्पिन ऑप्शन भी हैं ऑफ स्पिन और लेग स्पिन दोनों डालते हैं।
उनकी फील्डिंग और मैदान पर प्रेज़ेंस टीम के लिए बोनस है।

RCB के लिए आंद्रे रसेल या कैमरन ग्रीन जैसे महंगे ऑलराउंडर लेना शायद मुश्किल हो ऐसे में लिविंगस्टोन एक व्यवहारिक और समझदारी भरी बिड होंगे।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment