ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

WPL 2026 आज शुरू: 277 खिलाड़ियों पर बोली, कौन बनेगा महंगा

On: November 27, 2025 8:46 AM
Follow Us:
WPL 2026 आज शुरू: 277 खिलाड़ियों पर बोली, कौन बनेगा महंगा
Join WhatsApp Group

WPL 2026 Mega Auction: डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा नीलामी आज दिल्ली में 277 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। विश्व कप विजेता दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ को मोटी रकम मिलने की उम्मीद, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पर्स।

WPL 2026 मेगा नीलामी आज

भारत की विश्व कप विजेता स्टार दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी को गुरुवार को होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की पहली मेगा नीलामी में मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद है, जबकि विदेशी दिग्गज लॉरा वोलवार्ट और सोफी एक्लेस्टोन पर भी बड़ी बोली लगने की संभावना है। कुल 277 खिलाड़ी (194 भारतीय और 83 विदेशी) पहली बार होने वाली इस मेगा नीलामी का हिस्सा होंगे।

सभी टीमें भरेंगी 50 भारतीय सहित 73 स्थान

पांच टीमें अधिकतम 73 स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी, जिनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

मार्की खिलाड़ियों में भारत की दीप्ति और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और अमेलिया केर, इंग्लैंड की प्रमुख स्पिनर एक्लेस्टोन, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग तथा दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट शामिल हैं।

विश्व चैंपियन टीम इंडिया की प्लेयर्स को होगी भारी मांग

वनडे विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की भारी मांग होगी। टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। उन्हें विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद यूपी वॉरियर्स ने रिलीज़ कर दिया था। क्रांति और चरणी जैसी युवा खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है।

इनके अलावा पहले तीन सत्र में गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी बल्लेबाज हरलीन देओल और ऑलराउंडर स्नेह राणा भी दौड़ में हैं।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली वोलवार्ट और नादिन डी क्लार्क, फीबी लिचफील्ड और अलाना किंग के साथ साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लैनिंग जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी आकर्षक सौदे मिलने की उम्मीद है।

यूपी वॉरियर्स के पर्स में है सबसे ज्यादा राशि

सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने के बाद यूपी वॉरियर्स के पास नीलामी में सबसे अधिक राशि (14.5 करोड़ रुपए) है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि (5.70 करोड़) है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास कोई राइट टू मैच विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।

एसोसिएट देशों की चार खिलाड़ी तीर्था सतीश और ईशा ओज़ा (दोनों यूएई), तारा नॉरिस (अमेरिका) और थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड) भी नीलामी सूची में शामिल हैं। टूर्नामेंट सात जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment