ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

WPL 2026 का धमाकेदार शेड्यूल जारी पहले ही दिन होगा बड़ा टकराव

On: November 29, 2025 6:06 PM
Follow Us:
WPL 2026 का धमाकेदार शेड्यूल जारी पहले ही दिन होगा बड़ा टकराव
Join WhatsApp Group

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का क्रेज फैन्स के बीच अभी से नजर आने लगा है। BCCI ने शनिवार को इस सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया और साफ कर दिया कि इस बार का रोमांच पहले से कहीं ज्यादा बढ़ने वाला है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जनवरी शुक्रवार से होगी और पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दोनों ही पूर्व चैंपियन टीमों के बीच ओपनिंग मुकाबला होने से शुरुआत से ही माहौल गर्म रहने वाला है।

मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, आरसीबी और गुजरात जायंट्स सभी टीमों ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं फैन्स भी अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों को एक बार फिर मैदान में देखने को बेताब हैं।

नवी मुंबई और वडोदरा में होंगे पूरे 22 मुकाबले

इस सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। 9 जनवरी से 17 जनवरी तक सभी मुकाबले नवी मुंबई में होंगे। इसके बाद टूर्नामेंट वडोदरा पहुंच जाएगा जहां बचे हुए मैच और प्लेऑफ होंगे।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

WPL 2026 पूरा शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन होम टीम अवे टीम स्थान

1 9 जनवरी 2026 शुक्रवार मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
2 10 जनवरी 2026 शनिवार यूपी वारियर्स गुजरात जायंट्स नवी मुंबई
3 10 जनवरी 2026 शनिवार मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
4 11 जनवरी 2026 रविवार दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स नवी मुंबई
5 12 जनवरी 2026 सोमवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वारियर्स नवी मुंबई
6 13 जनवरी 2026 मंगलवार मुंबई इंडियंस गुजरात जायंट्स नवी मुंबई
7 14 जनवरी 2026 बुधवार यूपी वारियर्स दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
8 15 जनवरी 2026 गुरुवार मुंबई इंडियंस यूपी वारियर्स नवी मुंबई
9 16 जनवरी 2026 शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जायंट्स नवी मुंबई
10 17 जनवरी 2026 शनिवार यूपी वारियर्स मुंबई इंडियंस नवी मुंबई
11 17 जनवरी 2026 शनिवार दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
12 19 जनवरी 2026 सोमवार गुजरात जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
13 20 जनवरी 2026 मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
14 22 जनवरी 2026 गुरुवार गुजरात जायंट्स यूपी वारियर्स वडोदरा
15 24 जनवरी 2026 शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 26 जनवरी 2026 सोमवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस वडोदरा
17 27 जनवरी 2026 मंगलवार गुजरात जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
18 29 जनवरी 2026 गुरुवार यूपी वारियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
19 30 जनवरी 2026 शुक्रवार गुजरात जायंट्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
20 1 फरवरी 2026 रविवार दिल्ली कैपिटल्स यूपी वारियर्स वडोदरा
21 3 फरवरी 2026 मंगलवार एलिमिनेटर — वडोदरा
22 5 फरवरी 2026 गुरुवार फाइनल — वडोदरा

RCB और MI के बीच होगा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा ओपनर

ओपनिंग मैच बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि आमने सामने होंगी दो पुरानी चैंपियन टीमें। WPL की शुरुआत 2023 में हुई थी जहां हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पहला खिताब जीता था। फाइनल में मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स को हराया गया था।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

इसके अगले सीजन में मुकाबले बेंगलुरु और दिल्ली में हुए और इस बार बाजी मारी स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB ने। उस सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स रनर अप रही।

पिछले साल मुंबई ने एक बार फिर दिल्ली को मात देकर अपनी दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment