1. Home
  2. Dharam

Vastu Tips for Money : घर में रखें इन जानवरों की मूर्तियां, रुपयों की होने लग जाएगी बरसात

घर में रखें इन जानवरों की मूर्तियां, पैसो की होने लग जाएगी बरसात
Vastu Tips for Money in Hindi: ऐसा कहा जाता है कि हर जानवर का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है इसलिए इसका असर घर पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र में घर में जानवर की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। 

Vastu Tips for Money : अक्सर लोग घर में सजावट के लिए अलग-अलग तरह की मूर्तियां रखते हैं। ज्यादातर लोग घर में भगवान की मूर्ति रखते हैं लेकिन कुछ लोग जानवरों की मूर्ति भी घर में रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हर जानवर का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है इसलिए इसका असर घर पर भी पड़ता है।

रुपयों के लिए वस्तु टिप्स 

वास्तु शास्त्र में घर में जानवर की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है। 

हाथियों का जोड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथियों का जोड़ा रखना शुभ माना जाता है। घर में हाथी का जोड़ा रखने से परिवार में एकता बनी रहती है।

Shani Upay : शनि को रंक से राजा बनाने में नहीं लगती देर, बचने के लिए करें ये उपाय

इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। वास्तु के अनुसार घर में चांदी या पीतल का हाथी रखना बहुत शुभ माना जाता है।

कछुआ

कछुआ को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में कछुआ होता है वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है। घर की पूर्व या उत्तर दिशा में कछुआ रखने से धन लाभ होता है।

हंसों का जोड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्राइंग रूम या बेडरूम में हंसों का जोड़ा लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन बेहतर होता है। इससे घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है।

मछली

वास्तु शास्त्र के अनुसार मछली को धन और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। घर में पीतल या चांदी की मछली रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसे घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

गौ

शास्त्र के अनुसार गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए घर में गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

ऊँट

घर में ऊँट की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऊँट संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में ड्राइंग रूम या लिविंग रूम रखने से करियर या बिजनेस में सफलता मिलती है।

Dogs Cry : आखिर क्यों घर के बाहर रात को रोते हैं कुत्ते?

Valentine’s Day Wishes Messages वैलेंटाइन डे पर लवर और गर्लफ्रेंड को भेजें ये खास मैसेज

Advance Valentines Day Wishes in Hindi वैलेंटाइन डे पर हिंदी में भेजें एडवांस में मैसेज

Valentine’s Day Special Love Messages वैलेंटाइन डे पर भेजो प्‍यार में डूब ये खूबसूरत मैसेज


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।