Nowruz 2025: 13 दिनों तक चलने वाला पारसी नववर्ष, जानें तिथि, महत्व और उत्सव का तरीका

Nowruz 2025: नवरोज का खास महत्व
नवरोज का मतलब है एक नई शुरुआत। यह वह समय होता है जब दिन और रात की अवधि बराबर होती है, जो प्रकृति के संतुलन को दर्शाता है। यह त्योहार खासतौर पर ईरान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, अजरबैजान और मध्य एशिया में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह पर्व न सिर्फ खुशियां लाता है, बल्कि लोगों को एकजुटता और सकारात्मकता का संदेश भी देता है।
नवरोज 2025 की तिथि और समय
नवरोज 2025 की शुरुआत 20 मार्च, गुरुवार को सुबह 5:01 बजे हुई और यह उसी दिन दोपहर 2:31 बजे तक मनाया गया। यह उत्सव पूरे 13 दिनों तक चलता है, जिसमें लोग खेल, संगीत और नृत्य के साथ इस पर्व का आनंद लेते हैं। यह समय परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटने का होता है।
नवरोज कैसे मनाते हैं?
नवरोज से पहले घर की साफ-सफाई को बहुत महत्व दिया जाता है। इस पर्व की सबसे खास परंपरा है 'हफ्त सिन टेबल' तैयार करना। इस दौरान एक टेबल पर सात चीजें रखी जाती हैं, जो फारसी अक्षर 'स' से शुरू होती हैं। हर चीज का अपना खास मतलब होता है, जो जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता है। इसके साथ ही लोग स्वादिष्ट मिठाइयां और पकवान बनाते हैं और एक-दूसरे को तोहफे देकर खुशियां बांटते हैं।
हफ्त सिन टेबल की खास वस्तुएं
- सेब: सेहत और खूबसूरती का प्रतीक
- सरसों का तेल: स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए
- पानी: लंबी उम्र और समझदारी का संदेश
- दही: ताकत और खुशहाली का प्रतीक
- सौंफ: प्यार और देखभाल का भाव
- अखरोट: संघर्ष और धैर्य की सीख
- प्याले में पानी और सोने की मछली: जीवन और समृद्धि की आशा
नवरोज का यह पर्व लोगों को एक साथ लाता है और नई उम्मीदों के साथ साल की शुरुआत करने का मौका देता है। यह उत्सव पारसी संस्कृति की गहराई और खूबसूरती को दर्शाता है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।