1. Home
  2. Dharam

Aaj ka Panchang 21 March 2025: 21 मार्च 2025 का पंचांग आज शीतला सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और उपायों की पूरी जानकारी

Aaj ka Panchang 21 March 2025: 21 मार्च 2025 का पंचांग आज शीतला सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और उपायों की पूरी जानकारी
Aaj ka Panchang 21 March 2025 Shubh Muhurat: 21 मार्च 2025 का पंचांग: आज शीतला सप्तमी और वैभव लक्ष्मी व्रत है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा से धन और समृद्धि मिलती है। शुभ मुहूर्त: अभिजीत 12:07-12:55 PM, राहुकाल: 10:30 AM-12 PM। शुक्र ग्रह के उपाय और दिशा शूल की जानकारी यहाँ पढ़ें।

Aaj ka Panchang 21 March 2025 Shubh Muhurat today in Hindi: शुक्रवार का दिन हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में बेहद खास माना जाता है। यह दिन माता लक्ष्मी और आदि शक्ति के विभिन्न रूपों की आराधना के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा और व्रत करने से धन, समृद्धि, वैभव और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को व्रत रखकर खीर, दूध और मिश्री से बनी मिठाइयों का भोग लगाना बहुत शुभ होता है।

ज्योतिष के नजरिए से शुक्र ग्रह सौंदर्य, प्रेम, कला, संगीत और वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, उन्हें इस दिन खास उपाय करने चाहिए। सफेद कपड़े पहनना, सुगंधित फूल चढ़ाना, चावल, दूध और सफेद मिठाई का दान करना लाभकारी होता है। शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और अन्य जानकारी के लिए 21 मार्च 2025 का पंचांग यहाँ देखें।

Aaj ka Panchang 21 March 2025: आज का पंचांग (21 मार्च 2025)

संवत: पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह: चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि: सप्तमी (शीतला सप्तमी)
पर्व: वैभव लक्ष्मी व्रत
दिन: शुक्रवार
सूर्योदय: सुबह 06:26 बजे, सूर्यास्त: शाम 06:32 बजे
नक्षत्र: ज्येष्ठा
चंद्र राशि: वृश्चिक (स्वामी: मंगल)
सूर्य राशि: मीन (स्वामी: गुरु)
करण: विष्टि (दोपहर 03:39 तक), फिर बव
योग: सिद्धि (शाम 06:43 तक), फिर व्यतिपात

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:07 से 12:55 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:25 से 03:25 तक
गोधुली मुहूर्त: शाम 06:25 से 07:21 तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:03 से 05:07 तक
अमृत काल: सुबह 06:03 से 07:46 तक
निशीथ काल: रात 11:42 से 12:26 तक
संध्या पूजन: शाम 06:26 से 07:04 तक
दिशा शूल: पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। जरूरी होने पर एक दिन पहले प्रस्थान तय करें और पक्षियों को दाना-पानी दें।

राहुकाल

(अशुभ समय): सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक।

आज क्या करें?

आज चैत्र माह की कृष्ण पक्ष सप्तमी है और वैभव लक्ष्मी व्रत का दिन है। श्रद्धा से व्रत करें और माता लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान विष्णु की आराधना से यह पूजा और फलदायी होती है। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल, गुड़ और इत्र का दान करें। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें। पत्नी को सोने या हीरे का आभूषण भेंट करें। शुक्र प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता लाता है, इसलिए घर में सुगंधित अगरबत्ती जलाएं और भगवान को इत्र चढ़ाएं।

क्या न करें?

जो लोग अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करते, उनका शुक्र ग्रह शुभ फल नहीं देता। जीवनसाथी से कड़वे बोल न बोलें।

Sheetala Mata ka bhog kya hai: शीतला माता को क्या चढ़ाएं? जानें शीतला सप्तमी और अष्टमी के लिए खास भोग की लिस्ट


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub