1. Home
  2. Dharam

Mahashivratri 18 को, जानिए किस तरह करें भोलेनाथ की पूजा?

Mahashivratri 18 को, जानिए किस तरह करें भोलेनाथ की पूजा?
इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन गुरु भी अपनी प्रिय मीन में और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजित होने से मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए हंस योग और मालव्य योग रहेगा जोकि बेहद ही शुभ माना जाता है।

Haryana News Post : Mahashivratri 2023: वैसे तो हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का अपना-अपना महत्व खास होता है। लेकिन महाशिवरात्रि (Mahashivratri) को बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। कहते हैं कि शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व होता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान शंकर की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 दिन शनिवार को मनाई जाएगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

MahaShivratri पर Family मैंबर्स को भेजें महादेव के Wishes और Messages

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2023 Shubh Muhurat)

इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 शनिवार को रात 8 बजकर 2 मिनट से अगले दिन शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के लिए निशिता काल पूजा का मुहूर्त चतुर्दशी तिथि में होना आवश्यक है, इसलिए महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। बता दें महाशिवरात्रि के दिन चारों पहर भगवान शिव की पूजा आप कर सकते हैं। लेकिन जिन लोगों को महाशिवरात्रि पर निशिता काल में पूजा करनी है, उनके लिए समय रात 12 बजकर 09 मिनट से देर रात 01 बजे तक रहेगा।

MahaShivratri पर अपने बॉयफ्रेंड को भेजें Messages Wishes और Boyfriend भी कह उठेगा हर-हर महादेव

महाशिवरात्रि पर बन रहे ये दुर्लभ संयोग? 

इस बार महाशिवरात्रि पर वर्षों बाद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन ही शनि प्रदोष व्रत भी है। शनि प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए किया जाता है। साथ इस दिन वाशी योग, सुनफा योग, शंख योग और शाम 5 बजकर 41 मिनट के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इन शुभ योगों में किए गए पूजा-पाठ और कार्यों का कई गुना अधिक फल मिलता है।

Maha Shivratri पर गर्लफ्रेंड और प्रेमिका को भेजें Wishes Messages मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

बता दें महाशिवरात्रि पर ग्रह संयोग के बारे में बताते हैं कि इस बार महाशिवरात्रि पर शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। साथ ही सूर्यदेव अपने पुत्र एवं शत्रु शनि की राशि कुंभ में चन्द्रमा के साथ विराजित रहेंगे। ग्रहों की ये स्थिति त्रिग्रही योग का निर्माण कर रही है।

Mahashivratri पर Husband को भेजिए ये सुंदर Wishes, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

ग्रहों की यह दुर्लभ स्थिति खास लाभकारी होगी। इस दौरान शनिदेव अपनी प्रिय राशि कुंभ में अस्त होने से करियर और आर्थिक मामलों की दृष्टि से यह स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। ऐसे में महाशिवरात्रि का व्रत रखने और शिवजी की पूजा करने से शनि के सभी दोष दूर होंगे और हर मनोकामना पूरी होगी।

Mahashivratri पर भेजें एडवांस में भेजें Wishes और Messages बनी रहेगी भोले बाबा की कृपा

इन राशिवालों के लिए शुभ है महाशिवरात्रि?

इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन गुरु भी अपनी प्रिय मीन में और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजित होने से मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए हंस योग और मालव्य योग रहेगा जोकि बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शश योग रहेगा। नौकरी-व्यापार की दृष्टि से यह स्थिति बेहद ही शुभ मानी जाती है। शेष रही, मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए सामान्य फलदायी रहेगा।

Mahashivratri 2023 पर वाइफ को भेजें भोलेनाथ की Wishes, Messages और Quotes

महाशिवरात्रि के दिन करें ये खास उपाय? (Mahashivratri 2023 Upay)

महाशिवरात्रि के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और जीवन में सुख समृद्धि आएगी। महाशिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार उनका जलाभिषेक करें। ऐसा करने से संतान से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Mahashivratri पर अपने Boss को भेजें Wishes और कर दीजिए इम्प्रेस

भोलेनाथ को बेलपत्र बहुत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन भक्तों को तीन पत्तों वाला बेलपत्र भोलेनाथ को चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव का अभिषेक दूध, गंगाजल, शहद और दही से करना चाहिए। शंकर भगवान को भांग भी बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन भांग को दूध में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

महाशिवरात्रि पर ये हैं Best Lines जिन्‍हें आप Mahashivratri के ज्ञानवर्धन के लिए कर सकते हैं शेयर

धतूरा और गन्ने का रस शिव जी को अर्पित करें। इससे जीवन में सुख बढ़ता है। महाशिवरात्रि पर सुबह, दोपहर, शाम और रात, इन चारों प्रहर में रुद्राष्टाध्यायी पाठ करें। अगर आप रुद्राष्टाध्यायी का पाठ नहीं कर पाते हैं तो 'ॐ नम: शिवाय' का जप करते हुए भी शिवजी का अभिषेक कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने और ॐ नम: शिवाय' का जप करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। ऐसा करने से भक्त की धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा को सबसे उत्तम बताया गया है। महाशिवरात्रि के दिन घर में स्फटिक का शिवलिंग लाकर स्थापित करें और रोज इसकी पूजा करें। इस उपाय से घर के सारे नकारात्मक प्रभाव दूर जाएंगे। जिस घर में स्फटिक का शिवलिंग होता है, उस घर में किसी प्रकार के वास्तुदोष का अशुभ प्रभाव नहीं होता है।

महाशिवरात्रि के पर महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख जप करने से व्यक्ति रोग, शोक और कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। नियमित इस मंत्र का एक माला भी जप करें तो जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से मुक्त रहेंगे। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह वाली तस्वीर को पूजा करने के स्थान पर लगाएं और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। ऐसा करने से वैवाहिक रिश्ते में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।

महाशिवरात्रि पूजन विधि  (Mahashivratri Puja vidhi)

महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं. इसके बाद भगवान शंकर की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं. उन्हें केसर मिला हुआ जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं. चंदन का तिलक लगाएं. बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं. ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नम: शिवाय रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नम: मंत्रों का जाप करें. इस दिन शिव पुराण का पाठ जरूर करें। महाशिवरात्री के दिन रात्रि जागरण भी किया जाता है।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।