1. Home
  2. Dharam

शनिदेव को करना चाहते हैं प्रसन्न? तो आज ही घर में लगाएं ये फूल

शनिदेव को करना चाहते हैं प्रसन्न? तो आज ही घर में लगाएं ये फूल

आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी किस्मत को रातोंरात बदल देगा। अपराजिता एवं नीले विष्णुकांता के फूल को पूजा पाठ के लिए बहुत शुभ माना गया है।


वास्तु शास्त्र भारत का अत्यंत प्राचीन शास्त्र है। वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी चीजों के बारे में जिक्र किया गया है, जिसका पालन करके आप जीवन में तरक्की और अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

यदि आपके जीवन में परेशानी चल रही है तो आप वास्तु से जुड़ी कुछ चीजों को अपने घर पर रख सकते हैं। वास्तु में पेड़ – पौधों को बहुत ही अच्छा बतया गया है। कहते हैं कुछ पौधों को लगाकर आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं।

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी किस्मत को रातोंरात बदल देगा। अपराजिता एवं नीले विष्णुकांता के फूल को पूजा पाठ के लिए बहुत शुभ माना गया है।

इसे मां दुर्गा का अवतार समझा जाता है। रोजाना पूजा के दौरान अगर आप अपराजिता के पुष्प का इस्तेमाल करते हैं, तो भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं। इस फूल को भगवान विष्णु या बांके बिहारी के मूर्ति में चढ़ाने से जीवन में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होती है।

साथ ही हिंदू धर्म में अपराजिता के पुष्प को बहुत खास बताया गया है। इस फूल को चढ़ाने से विष्णु लक्ष्मी के अलावा शनिदेव की कृपा मिलती है। शिव जी को भी अपराजिता का फूल बहुत पसंद है।

जिनके भी जीवन में विवाह संबंधि दिक्कतें सामने आ रही हो उन्हें भगवान शिव को अपराजिता का पुष्प चढ़ाना चाहिए इससे उनके जीवन की दिक्कतें दूर होती है। अपराजिता के फूल को भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी में चढ़ाने से लक्ष्मी नारायण की कृपा मिलती है।

साथ ही अपराजिता के फूल को विष्णु प्रिया भी माना गया है। आपको बता दें कि अपराजिता का फूल सामान्यतः सफेद और नीले रंग में ही मिलता है लेकिन घर में नीले रंग के अपराजिता के पुष्प को लगाने का बहुत शुभ महत्व बताया गया है।

अगर कोई व्यक्ति प्रत्येक शनिवार एवं शनि सोमवार के दिन 3 अपराजिता के फूल को बहते हुए पानी में डालता है तो उसे धन की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख शांति और समृद्धि की बढ़ोतरी होती है।

अपराजिता के पौधे के जड़ को चूर्ण बनाकर गाय के दूध में या फिर भी में खाने से पेट से संबंधित दिक्कत जैसे गैस, कब्ज और अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है। 10 ग्राम अपराजिता के पति को 500ml में उबालकर पीने से गरारा करने से गले की दिक्कत दूर होती है।

अपराजिता का फूल देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है, इसे आप सभी देवी-देवताओं पर अर्पित कर सकते हैं ।सभी देवी देवताओं को अपराजिता का फूल पसंद है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।