ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

120 Bahadur Controversy: यादव समाज भड़का, फिल्म रिलीज रुकी, शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं

On: September 22, 2025 6:05 PM
Follow Us:
120 Bahadur Controversy: यादव समाज भड़का, फिल्म रिलीज रुकी, शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं
Join WhatsApp Group

120 Bahadur Controversy in UP: उत्तर प्रदेश के यादव समाज ने बॉलीवुड फिल्म ‘120 बहादुर’ (‘120 Bahadur’) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यादव समाज ने फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और निर्देशक रजनीश घई की इस फिल्म में 1962 के रेजांगला युद्ध में यादव और अहीर सैनिकों की भूमिका को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। यादव मंच के अध्यक्ष अनुराग यादव ने ऐलान किया है कि अगर फिल्म में यादव और अहीर सैनिकों के योगदान को कमतर दिखाया गया, तो यूपी के किसी भी सिनेमाघर में ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगा।

120 Bahadur Controversy: रेजांगला युद्ध एक ऐतिहासिक पराक्रम

18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांगला में हुई इस लड़ाई में 13 वीं कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों ने चीनी सेना के 3000 से ज्यादा सैनिकों का डटकर मुकाबला किया था। इस संघर्ष में 114 सैनिक शहीद हुए, जिनमें ज्यादातर यादव और अहीर जाति के थे। ये लड़ाई भारतीय सेना की वीरता का प्रतीक मानी जाती है विकट और मुश्किल हालातों में लड़ी गई इस लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों के प्रति चीन ने भी अपना सम्मान प्रकट किया था।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

फिल्म के नाम पर छिड़ा विवाद, हरियाणा में विरोध शुरू

हरियाणा के यादव समाज का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में मेजर शैतान सिंह भाटी की वीरता को प्रमुखता से दिखाया गया है जबकि यादव और अहीर सैनिकों की भूमिका को नजरअंदाज किया गया है। ये शहीदों का अपमान है। यादव और अहीर समुदाय के लोगों ने फिल्म के नाम को 120 बहादुर की जगह 120 वीर अहीर में करने की मांग की है। गुरुग्राम में आयोजित महापंचायत में इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए गए, जिसमें सड़कें जाम कर दी गईं।

उत्तर प्रदेश में यादव मंच की स्थिति

उत्तर प्रदेश में भी यादव मंच ने इस विरोध की बागडोर संभाल ली है। यादव मंच के अध्यक्ष अनुराग यादव का कहना है कि यदि फिल्म में उनके समुदाय के योगदान को कमतर दिखाया गया, तो वे यूपी के किसी भी सिनेमाघर में इसे रिलीज़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम उनके समुदाय की अस्मिता और सम्मान की रक्षा के लिए जरूरी है।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

खुलकर बोलने से बच रही सपा

समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, पार्टी प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा है कि हरियाणा में यादव समाज का अधिकांश हिस्सा भाजपा के साथ है, और रेजांगला युद्ध में यादव समाज के योगदान को भाजपा के नेताओं तक पहुंचाया जाएगा। सपा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। 120 बहादुर फिल्म को लेकर यादव और अहीर समुदाय की नाराजगी है कि फिल्म में उनके योगदान को नजरअंदाज किया गया है। अगर फिल्म के निर्माता इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देंगे, तो यह विवाद और बढ़ सकता है। समाज के अलग अलग तबकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए फिल्म निर्माताओं को इस विवाद का समाधान निकालना चाहिए।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment