ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Written Update: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल का कुनिका पर गुस्सा, गौरव खन्ना ने भड़काया अमाल मलिक!

On: सितम्बर 10, 2025 7:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 Written Update: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल का कुनिका पर गुस्सा, गौरव खन्ना ने भड़काया अमाल मलिक!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Written Update:  ‘बिग बॉस 19’ का आगाज़ ताबड़तोड़ ड्रामे के साथ हुआ! नॉमिनेशन प्रक्रिया ने घर में आग लगा दी, जहां तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच तीखी बहस ने सभी को दो खेमों में बांट दिया। तान्या ने नीलम गिरी पर भी जमकर भड़ास निकाली, क्योंकि उन्होंने दोस्ती का साथ नहीं दिया। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब अमाल मलिक ने कुनिका को नॉमिनेट करने के लिए खुद को बलिदान करने का फैसला किया। अमाल का कहना था कि कुनिका ने तान्या के साथ गलत किया, इसलिए उन्हें नॉमिनेट होना चाहिए। हालांकि, बिग बॉस ने अमाल को कन्फेशन रूम में बुलाकर ऐसा करने से मना किया।

तान्या का कुनिका पर वार

नॉमिनेशन के दौरान तान्या ने कुनिका पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “ये दुनिया का कौन सा सच है कि किसी लड़की को इस बात पर जज किया जाए कि तुमने कोई स्ट्रगल नहीं किया? आप मेरे स्ट्रगल देखने आए हो? किसी की मां के बारे में बार-बार बोलोगे, तो कोई कब तक सहेगा? मैंने आपको कभी जवाब नहीं दिया, और यही मेरी मां की परवरिश है। मैं आपको अपनी मां सोच ही नहीं सकती।” तान्या की ये बातें सुनकर घर में सन्नाटा छा गया।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

गौरव खन्ना ने भड़काई आग

ड्रामे का मज़ा यहीं नहीं रुका! गौरव खन्ना ने भी कुनिका पर तीखे शब्दों के तीर चलाए। उन्होंने बिना रुके कहा, “क्या शेरनी अपने बच्चों को खाती है? हम समझ ही नहीं पा रहे कि आपके मन में है क्या? आपको जरा भी पछतावा नहीं कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। नज़र उठाकर देखो, कितनी भीड़ लगी है तुम्हें सुनाने के लिए।” मज़ेदार बात ये कि कुनिका ने घरवालों की बातें सुनने से पहले ही कानों में रुई डाल ली थी। गौरव ने आग में घी डाला जब उन्होंने अमाल को बताया कि नॉमिनेशन में कुनिका को कोई सुनाने नहीं गया, न बसीर, न जीशान, न नेहल। इससे अमाल भड़क गए और उन्होंने कैप्टन के आदेश और घर की ड्यूटी न मानने का फैसला कर लिया।

अमाल की दोस्ती में दरार

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

9 सितंबर के एपिसोड में ड्रामा और बढ़ा जब अमाल ने जीशान और बसीर पर गुस्सा निकाला। उनका कहना था, “कैमरे के सामने बोलने से बेहतर है, जीशान भाई, सामने बोलो।” अमाल को लगता है कि टास्क में बसीर और जीशान ने कुनिका को कुछ नहीं कहा। इससे बसीर और जीशान भड़क गए, और ऐसा लगा कि इन तीनों की दोस्ती में दरार आ गई है। बसीर को पता चला कि गौरव ने अमाल के कान भरे हैं। नॉमिनेशन का नतीजा बिग बॉस ने सुनाया, जिसमें मृदुल तिवारी, नतालिया आवेज दरबार और नगमा मिराजकर बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। ड्रामे के बाद कुनिका ने खाना बनाने से मना कर दिया, जिसके बाद बाकी घरवाले भी बागी बन गए।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment