Awez Darbar eviction Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस 19 से यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार आवेज़ दरबार की विदाई ने दर्शकों को चौंका दिया। वीकेंड का वार एपिसोड में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। आवेज़ को अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी और नीलम गिरी के साथ नॉमिनेशन में रखा गया था। लेकिन उनकी विदाई के पीछे की कहानी कुछ और ही है।
विवादों से बचाने की कोशिश
पिछले कुछ समय से आवेज़ विवादों में घिरे थे। गायक अमाल मलिक और मॉडल बसीर अली ने दावा किया था कि आवेज़ ने कई लड़कियों को टेक्स्ट किए। वहीं, शुभी जोशी ने खुलासा किया कि वह और आवेज़ पहले रिलेशनशिप में थे। इन खुलासों ने अफवाहों को हवा दी कि आवेज़ ने अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर नगमा मिराजकर के साथ धोखा किया। इन विवादों ने उनके परिवार को चिंता में डाल दिया।
View this post on Instagram
एलिमिनेशन का नया ट्विस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आवेज़ की विदाई कोई सरप्राइज़ नहीं थी, बल्कि पहले से तय थी। दावा है कि उनके परिवार ने “वॉलंटरी एग्जिट फी” देकर उन्हें शो से बाहर निकाला। वजह? अफवाह थी कि आवेज़ की पूर्व प्रेमिका शुभी जोशी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री कर सकती हैं। परिवार ने इन निजी विवादों से बचने के लिए यह बड़ा कदम उठाया।
Bigg Boss 19 Controversy: नीलम गिरी को मिली राहत
खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते नीलम गिरी को घर से निकाला जाना था। लेकिन मेकर्स ने अचानक ट्विस्ट लाते हुए सलमान खान से नीलम को “सुरक्षित” घोषित करवाया और आवेज़ को बाहर का रास्ता दिखा दिया। यह ड्रामाटिक बदलाव दर्शकों के लिए हैरान करने वाला था।













