ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 fight: ‘चोमू’ बोलकर भिड़े बसीर और आवेज, बिग बॉस 19 में हंगामा!

On: सितम्बर 25, 2025 8:33 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 fight: ‘चोमू’ बोलकर भिड़े बसीर और आवेज, बिग बॉस 19 में हंगामा!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 fight: ‘बिग बॉस 19’ में हर दिन ड्रामा बढ़ता जा रहा है। हाल ही में बसीर अली और आवेज दरबार के बीच तीखी लड़ाई देखने को मिली थी, और ऐसा लगता है कि इन दोनों के बीच जल्द कोई सुलह नहीं होने वाली। शो के नए प्रोमो में मूवी नाइट के दौरान इन दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच फिर से जबरदस्त तकरार देखने को मिली। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि पूरा घर हिल गया।

Bigg Boss 19 fight: बिग बॉस में रोज नए ट्विस्ट

‘बिग बॉस 19’ का घर अब दो गुटों में बंट चुका है। हर कंटेस्टेंट खुद को सबसे बेहतर साबित करने और ज्यादा से ज्यादा फुटेज बटोरने की जुगत में लगा है। इस बीच मेकर्स भी शो में नए-नए ट्विस्ट लाकर दर्शकों का मजा दोगुना कर रहे हैं। लेकिन इस बार मूवी नाइट, जो मस्ती और मनोरंजन का मौका होना चाहिए था, लड़ाई-झगड़े का मैदान बन गया। बसीर अली, शहबाज़ बदेशा, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अमाल मलिक और बाकी कंटेस्टेंट्स इस नए ट्विस्ट से हैरान रह गए।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

बसीर और आवेज की तीखी जंग

प्रोमो में दिखाया गया कि मूवी नाइट के दौरान बसीर अली और आवेज दरबार फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों पहले भी कई बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। बसीर ने आवेज पर उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर को धोखा देने का इल्जाम लगाया था और उनके चरित्र पर सवाल उठाए थे। इस बार प्रोमो में आवेज ने बसीर और बाकी कंटेस्टेंट्स को ‘चोमू’ कहकर पुकारा, जिसे सुनकर बसीर भड़क गए। बसीर ने तुरंत तीखी टिप्पणियों के साथ जवाब दिया, और देखते ही देखते बात बिगड़ गई।

कंटेस्टेंट्स खोलेंगे राज

लड़ाई के बीच आवेज दरबार काफी दुखी नजर आए। उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट्स बेवजह के टॉपिक्स उठाकर गंदा खेल खेल रहे हैं। यह मूवी नाइट वाला एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है, क्योंकि इसमें हर कंटेस्टेंट एक-दूसरे के कई राज खोलने वाला है। फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह नया ट्विस्ट घर के माहौल को और गर्म करने वाला है।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द
Entertainment News, Television News, Bollywood News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment