ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Farhana Bhatt mistakes: बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट की 3 गलतियों पर सलमान लगाएंगे क्लास!

On: September 26, 2025 2:21 PM
Follow Us:
Farhana Bhatt mistakes: बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट की 3 गलतियों पर सलमान लगाएंगे क्लास!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 3 mistakes of Farhana Bhatt: ‘बिग बॉस 19’ का ये हफ्ता इतना ड्रामे से भरा रहा कि फैंस वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स की ऐसी क्लास लगाने वाले हैं कि शो में तहलका मच जाएगा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर है फरहाना भट्ट का नाम। फरहाना ने इस हफ्ते ऐसी-ऐसी गलतियां की हैं कि सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच सकता है। पहले भी सलमान फरहाना को डांट चुके हैं, लेकिन उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। आइए जानते हैं फरहाना की उन 3 गलतियों के बारे में, जिनके लिए उन्हें वीकेंड का वार में सलमान की खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है।

कुनिका सदानंद के साथ बदतमीजी

फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उसने दर्शकों का गुस्सा भड़का दिया है। नेशनल टीवी पर फरहाना ने कुनिका के साथ जमकर बदतमीजी की। उनका लहजा और बात करने का तरीका इतना खराब था कि उनके अपने दोस्तों ने भी उन्हें गलत ठहराया। गुस्से में फरहाना ने कुनिका से तू-तड़ाक की भाषा में बात की। इतना ही नहीं, उन्होंने कई अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ भी असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। सलमान ने पहले भी उनके इस रवैये पर टोका था, लेकिन फरहाना फिर वही गलती दोहरा रही हैं।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Farhana Bhatt: टास्क में की गड़बड़

फरहाना ने कैप्टनसी टास्क के दौरान घर के राशन की परवाह किए बिना खुदगर्जी दिखाई। जीतने के चक्कर में उन्होंने जरूरी राशन को भी दांव पर लगा दिया, जिसका उन्हें जरा भी अफसोस नहीं। जब उन्हें संचालक की जिम्मेदारी दी गई, तब भी वो चीटिंग करती नजर आईं। डांस पार्टी टास्क में वो बेवजह चेयर पर बैठकर झगड़ा करती रहीं। बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें समझाते रहे, लेकिन फरहाना अपनी जिद पर अड़ी रहीं। उनकी इन हरकतों की वजह से टास्क बार-बार बाधित हुआ।

अशनूर कौर पर फालतू टिप्पणियां

इस पूरे हफ्ते फरहाना ने अशनूर कौर को निशाना बनाया। अभिषेक बजाज के साथ मिलकर वो अशनूर का नाम बेवजह लिंकअप में घसीटती रहीं। अशनूर को लेकर फरहाना ने अभिषेक से कहा, ‘अपनी मैडम को कहो’, जो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। खुद बशीर अली के साथ गेम खेलने वाली फरहाना जब दूसरों पर ऐसी टिप्पणियां करती हैं, तो फैंस का गुस्सा भड़क उठता है। सलमान खान इस मुद्दे पर भी फरहाना को जरूर लताड़ेंगे।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
Entertainment NewsTelevision News, Bollywood News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment