ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिग बॉस 19: Baseer Ali ने अमाल को कहा ‘सड़ियल जीजा’, मालती का फरहाना से झगड़ा!

On: अक्टूबर 10, 2025 7:33 अपराह्न
Follow Us:
बिग बॉस 19: Baseer Ali ने अमाल को कहा ‘सड़ियल जीजा’, मालती का फरहाना से झगड़ा!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Baseer Ali calls Amaal ‘rotten brother-in-law’: बिग बॉस 19 का घर हर दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट्स से गुलज़ार है। दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर के आने से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। कंटेस्टेंट्स के बीच खलबली मची हुई है, और मालती ने चंद दिनों में ही कई घरवालों से पंगा ले लिया। शो के मेकर्स ने हाल ही में कुछ प्रोमोज़ शेयर किए, जिनमें अपकमिंग एपिसोड की झलक दिख रही है। इन प्रोमोज़ में बसीर अली और नीलम गिरी की मस्ती से लेकर मालती और फरहाना के बीच तीखी जंग तक, सब कुछ है।

Baseer Ali ने अमाल को कहा ‘सड़ियल जीजा’

मेकर्स ने JioHotstar के इंस्टाग्राम पेज पर एक मज़ेदार प्रोमो शेयर किया, जिसका कैप्शन है, “बसीर और नीलम भोजपुरी में कर रहे हैं फ्लर्ट, क्या बन रही है नई जोड़ी?” इस प्रोमो में बसीर अली और नीलम गिरी ड्रेसिंग रूम में मस्ती भरे अंदाज़ में बात करते दिख रहे हैं। बसीर कहते हैं, “हम हर जगह घूमते हैं, लेकिन हमारा दिल तो तुम पर ही अटका है, नीलमवा। पर तुम्हारे पास वक्त ही नहीं है। जब तुम अमालवा के साथ गुलु-गुलु करती हो, तब हमारे बारे में सोचा है?”

 

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब
View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

नीलम उनकी बात काटते हुए हंसकर कहती हैं, “अमालवा हमारे जीजाजी हैं।” बसीर तुरंत तंज कसते हैं, “तुम अपने जीजाजी के साथ गुलु-गुलु करती हो?” नीलम जवाब देती हैं, “हां, करेंगे नहीं तो क्या? अपने जीजाजी के साथ तो मज़ाक कर ही सकते हैं। हमें पूरा हक है।” इस पर बसीर चुटकी लेते हुए कहते हैं, “बड़ा ही सड़ियल जीजा है ये!” बसीर की बात सुनकर नीलम ठहाके मारकर हंस पड़ती हैं। ये मज़ेदार बातचीत दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाली है।

मालती और फरहाना में भयंकर तकरार

दूसरे प्रोमो में मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस प्रोमो का कैप्शन है, “देर से उठने पर घर में नया मुद्दा, फरहाना और मालती के बीच हुआ बड़ा झगड़ा।” सुबह-सुबह जब घर में मुर्गा बांग दे रहा होता है, मालती अभी भी सो रही होती हैं। ये देखकर फरहाना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वो भड़कते हुए कहती हैं, “मालती, उठो! तुम बीमार नहीं हो। ये सब करने आई हो या सोने आई हो?”

मालती भी गुस्से में जवाब देती हैं, “मुझे तुमसे बात ही नहीं करनी। बिग बॉस, इसे यहाँ से भगाओ। तू जानती है तू इस घर में क्यों है? इस गंदे मुंह की वजह से!” फरहाना पलटवार करती हैं, “बिग बॉस, ये आपकी वाइल्ड कार्ड के लिए गलत चॉइस है।” ये तीखी बहस कहां तक जाएगी, और क्या ये झगड़ा और बड़ा होगा? इसका जवाब शुक्रवार रात के एपिसोड में मिलेगा। बिग बॉस 19 का ये धमाल हर रोज़ रात 9 बजे JioHotstar पर और 10:30 बजे Colors TV पर देखें।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment