Infinix GT 50 Pro Launch Date India : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इन्फिनिक्स अपना नया गेमिंग फोन ‘जीटी 50 प्रो’ 27 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। साइबर मेका डिजाइन और अनोखे हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस यह डिवाइस बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 अल्टीमेट चिपसेट और 6,500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।
infinix gt 50 pro flipkart sale date : इन्फिनिक्स भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी लोकप्रिय जीटी गेमिंग सीरीज का नया मॉडल ‘जीटी 50 प्रो’ 27 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक तारीख और कलर वेरिएंट्स का खुलासा कर दिया है, जिसके बाद इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए लिस्ट किया जाएगा। यह फोन पिछले साल पेश किए गए जीटी 30 प्रो के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर एंट्री लेगा, जिसका सीधा मुकाबला मिड-रेंज गेमिंग सेगमेंट के प्रमुख स्मार्टफोन्स से होगा।
लंबे समय तक हेवी गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए फोन का कूलिंग सिस्टम और प्रोसेसर सबसे अहम भूमिका निभाता है। इन्फिनिक्स ने इस नए डिवाइस में हार्डवेयर के साथ-साथ थर्मल मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया है ताकि फोन गर्म हुए बिना लगातार पीक परफॉर्मेंस दे सके।
साइबर मेका डिजाइन
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सुपरकार और एरोडायनामिक लाइन्स (infinix gt 50 pro price in india) से प्रेरित साइबर मेका थीम पर डिजाइन किया है। बैक पैनल पर केवलर-स्टाइल टेक्सचर दिया गया है, जो फोन को मजबूत ग्रिप और प्रीमियम मजबूती प्रदान करता है।
यह हैंडसेट दो कलर ऑप्शंस- ब्लैक एबिस और रेड ब्लेज में आएगा। ब्लैक एबिस मॉडल में ग्रीन एक्सेंट और रेड ब्लेज में रेड एक्सेंट गेमिंग वाइब को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग
गेमिंग के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए इसमें खास हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम (infinix gt 50 pro specifications) दिया गया है। रियर पैनल पर एक पारदर्शी विंडो लगाई गई है, जिसे कंपनी ‘एक्सप्लिसिट व्यूपोर्ट डिजाइन’ कहती है।
इसके जरिए कूलिंग चैनल बाहर से ही नजर आते हैं और 3डी मैकेनिकल पाइप जैसा विजुअल इफेक्ट दिखता है। इन-हाउस विकसित डुअल-पंप सिस्टम गेमिंग सेशन के दौरान गर्मी को तेजी से बाहर निकालने में मदद करेगा।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
फोन में 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड एलटीपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्मूथ गेमिंग अनुभव के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 अल्टीमेट चिपसेट, 12 जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 पर आधारित एक्सओएस 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
ये भी पढ़ें: कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (ओआईएस) सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए 6,500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट उपलब्ध हैं। भारत में इसकी अंतिम कीमत और ऑफर्स का ऐलान 27 अक्टूबर को लॉन्च इवेंट में किया जाएगा। #InfinixGT50Pro #GamingPhone #TechNewsIndia













