ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: बशीर ने बिग बॉस 19 में अभिषेक पर साधा निशाना, सेक्सुएलिटी पर बवाल!

On: सितम्बर 24, 2025 2:55 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19: बशीर ने बिग बॉस 19 में अभिषेक पर साधा निशाना, सेक्सुएलिटी पर बवाल!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Baseer Ali on Abhishek Bajaj: बिग बॉस 19 का ताजा प्रोमो एक बार फिर ड्रामे और तीखी बहस की गवाही दे रहा है। इस बार घर में साफ-सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात पर्सनल टिप्पणियों तक पहुंच गई। बसीर अली ने घर के कप्तान अभिषेक बजाज पर साफ-सफाई की जिम्मेदारी न निभाने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस छिड़ गई। इस झगड़े ने घर का माहौल पूरी तरह गरमा दिया।

Bigg Boss 19: साफ-सफाई पर बशीर का गुस्सा

बशीर अली ने घर की गंदगी को लेकर कप्तान अभिषेक बजाज पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि वॉशरूम और बाथरूम गंदे हैं, ड्रेसिंग रूम में कंटेनर बिखरे पड़े हैं और घर की साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा। लेकिन अभिषेक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि घर में सब कुछ ठीक है। उन्होंने बशीर के दावों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें ‘लचक’ कह दिया। ये सुनकर बशीर आगबबूला हो गए और अभिषेक पर पलटवार करते हुए बोले, “तुम्हारा मतलब क्या है? क्या तुम मेरी सेक्सुएलिटी पर सवाल उठा रहे हो? मेरे चलने के तरीके पर ताना मार रहे हो?” इस बहस में दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर गालियां दीं।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

अभिषेक पर ‘फ्लॉप कप्तान’ का तमगा

बसीर ने अभिषेक को याद दिलाया कि उन्होंने एक दिन पहले ड्रेसिंग रूम को ठीक करने का वादा किया था, लेकिन उसका पालन नहीं किया। बसीर ने सभी घरवालों को ड्रेसिंग रूम में ले जाकर वहां की गंदगी दिखाई और अभिषेक को ‘फ्लॉप कप्तान’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अभिषेक की कप्तानी पूरी तरह नाकाम रही है। इस दौरान बसीर ने अभिषेक को ‘दोमुंहा’ भी कहा, जिससे बहस और गर्म हो गई।

शहबाज ने भी लगाए गंभीर आरोप

घर में ड्रामे का सिलसिला यहीं नहीं थमा। शहबाज बादेशा ने भी अभिषेक पर निशाना साधा और उन पर पक्षपात का आरोप लगाया। शहबाज के मुताबिक, अभिषेक केवल एक कंटेस्टेंट, अशनूर कौर, को फेवर करते हैं और एक निष्पक्ष ‘संचालक’ के तौर पर भरोसे के लायक नहीं हैं। शहबाज ने खुलकर अभिषेक की कप्तानी को ‘अनफेयर’ और ‘भेदभावपूर्ण’ बताया।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

घर में बढ़ता तनाव

यह झगड़ा बिग बॉस 19 के घर में अब तक की सबसे तीखी लड़ाइयों में से एक बन गया है। बशीर और अभिषेक के बीच साफ-सफाई से शुरू हुई बहस अब पर्सनल टिप्पणियों और सेक्सुएलिटी जैसे संवेदनशील मुद्दों तक पहुंच गई है। फैंस अब सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं और ये देखने को बेताब हैं कि इस झगड़े का अंजाम क्या होगा।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment