ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 news: बिग बॉस 19 का बड़ा ट्विस्ट! शहबाज-प्रणित की जंग, नेहल ने पलटा नॉमिनेशन!

On: September 22, 2025 10:34 PM
Follow Us:
Bigg Boss 19 news: बिग बॉस 19 का बड़ा ट्विस्ट! शहबाज-प्रणित की जंग, नेहल ने पलटा नॉमिनेशन!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 news: बिग बॉस 19 का घर हर पल ड्रामे और जज्बातों का तूफान ला रहा है। बीते वीकेंड का वार ड्रामे से भरा रहा, और अब सोमवार, 22 सितंबर 2025 को घर में नई जंग शुरू होने वाली है। कुनिका सदानंद और जीशान कादरी के बीच तीखी तकरार होगी, तो अवेज दरबार की बातों से भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी फूट-फूटकर रो पड़ीं। इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में शहबाज और प्रणित की टीमें आमने-सामने हैं। आइए जानते हैं, इस एपिसोड में क्या-क्या हुआ।

Bigg Boss 19: खाने से लेकर रोटी तक बवाल

घर में खाने को लेकर फरहाना और कुनिका के बीच खटपट शुरू हो गई। कुनिका पर तान्या ने रोटी न बनाने का इल्जाम लगाया, जिसे कुनिका ने झूठ पकड़कर तान्या को लताड़ दिया। सीक्रेट रूम से यह सब देख रही नेहल चुडासमा ने तान्या को ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने वाली कहकर ताली बजाई। दूसरी ओर, शहबाज और अमाल मलिक ने बेडरूम में बेड बॉक्स से अंडे चुराने की साजिश रची, जिसे मृदुल तिवारी ने देख लिया। इन छोटी-छोटी बातों ने घर में तनाव का माहौल बना दिया।

जीशान पर भड़के कंटेस्टेंट्स

जीशान कादरी की काम न करने की आदत ने कई कंटेस्टेंट्स को गुस्सा दिलाया। कुनिका, अभिषेक बजाज और अमाल मलिक तक उनसे नाराज दिखे। नीलम ने बताया कि जीशान की मदद करने की बात पर कुनिका चिढ़ गई थीं। तान्या ने कुनिका को ‘कंट्रोलिंग’ बताते हुए तंज कसा। जवाब में जीशान ने कुनिका को ‘महारानी’ न बनने की नसीहत दी, तो कुनिका ने कहा, “मैंने अकेले मुंबई में 40 साल निकाले, असली गुंडी मैं हूं।” इस बहस ने घर का माहौल और गर्म कर दिया।

नेहल का तान्या पर तंज

सीक्रेट रूम से नेहल चुडासमा ने तान्या को ‘बड़ी मैनिपुलेटर’ बताया और कहा कि नीलम उनकी बातों में फंस रही है। नेहल की नजर हर कंटेस्टेंट पर है, और वह अपने फैसलों से घर का खेल पलट रही हैं। उनके रिएक्शन्स ने शो में नया रोमांच जोड़ा है।

अशनूर और अभिषेक की सुलह

अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती में पहले दरार आई थी, लेकिन अब दोनों ने गले मिलकर सारे गिले-शिकवे मिटा लिए। इस इमोशनल मोमेंट ने फैंस को राहत दी। वहीं, अभिषेक के कैप्टन बनने पर तान्या ने तंज कसते हुए उन्हें ‘फ्लॉप कैप्टन’ कहा।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

नीलम और अवेज की तकरार

तान्या और नीलम ने जीशान को जाकर कुनिका की चुगली की, लेकिन इसका सारा ठीकरा नीलम पर फूटा। अवेज दरबार ने इस पर नीलम से सवाल किए, जिसे सुनकर नीलम को ठेस पहुंची। वह फूट-फूटकर रोने लगीं। कुनिका ने नीलम पर ‘सहानुभूति’ लेने का आरोप लगाया और पूछा कि उन्होंने जीशान को उनकी बातें क्यों बताईं। जवाब न दे पाने पर नीलम बाहर चली गईं और अवेज पर भड़क गईं। अवेज ने नीलम का ‘गेम’ पकड़ते हुए कहा कि वह बातें पलट देती हैं, जिससे नीलम और अमाल के बीच भी झगड़ा हुआ।

फरहाना, अभिषेक और मृदुल की लड़ाई

फरहाना और अभिषेक कुनिका-नीलम की बात कर रहे थे, लेकिन अभिषेक के बीच में बोलने से फरहाना भड़क गईं। फिर मृदुल तिवारी भी इस लड़ाई में कूद पड़े। उधर, तान्या जीशान और नीलम के साथ बैठकर रोने लगीं। इन झगड़ों ने घर में तनाव को और बढ़ा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमाल मलिक का इमोशनल खुलासा

अमाल मलिक ने अकेले में अपने दिल का दर्द बयां किया। उन्होंने कहा, “जिंदगी में एक ऐसा फेज आता है जब हम उदास हो जाते हैं। मैं उस इंसान से पहले क्यों नहीं मिला, जो मेरे दिल की धड़कनों को तेज करता है। उसकी याद में एक धुन बन जाती है। यह प्यार एकतरफा है, लेकिन उम्मीद है कि बाहर जाकर यह दोतरफा हो जाएगा।” उनकी बात सुनकर नेहल की आंखें छलक आईं। अमाल ने एक गाना भी गाया, जिसने माहौल को और इमोशनल कर दिया।

शहबाज बनाम प्रणित: नॉमिनेशन की जंग

इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में शहबाज और प्रणित की टीमें आमने-सामने हैं। शहबाज की टीम में कुनिका, तान्या, फरहाना, अमाल, जीशान और बसीर हैं, जबकि अभिषेक कैप्टन होने के नाते सुरक्षित हैं। दोनों टीमें अपनी-अपनी कॉमेंट्री से जंग जीतने की कोशिश करेंगी। हारने वाली टीम नॉमिनेट होगी, और इस बार जज कोई और नहीं, बल्कि सीक्रेट रूम से नेहल चुडासमा हैं।

 

View this post on Instagram

 

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

तान्या का ‘अमीरी’ का दावा

तान्या ने अपनी अमीरी का बखान करते हुए कहा कि उनके घर का गार्डन ही बिग बॉस के घर जितना बड़ा है। उन्होंने बताया कि वह होटल में खर्च करने की बजाय घर पर ही वेन्यू बनाते हैं। उनके इस बयान ने घर में नई चर्चा छेड़ दी।

कुनिका और बसीर की तीखी नोकझोंक

कुनिका ने गौरव को अदरक काटने को कहा, लेकिन उन्होंने बसीर को यह काम करने को बोला। इस बात पर कुनिका और बसीर में तीखी बहस हो गई। बसीर ने कुनिका को ‘शैतान’ कहकर तंज कसा, तो तान्या ने कैप्टन अभिषेक को ‘फ्लॉप’ करार दिया।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment