ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 captaincy task: डायनासोर टास्क में भिड़े शहबाज-प्रणीत, घर दो गुटों में बंटा!

On: अक्टूबर 2, 2025 5:45 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 captaincy task: डायनासोर टास्क में भिड़े शहबाज-प्रणीत, घर दो गुटों में बंटा!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 captaincy task: बिग बॉस 19 ने फिर से मनोरंजन की सारी हदें पार कर दी हैं। लेटेस्ट कैप्टेंसी टास्क ने घरवालों को हंसाया तो झगड़ों का भी आगाज कर दिया। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार प्रोमो शेयर किया, जिसमें डायनासोर थीम वाला चैलेंज दिखाया गया है। कैप्शन था: “शुरू हुआ न्यू कैप्टेंसी टास्क, ड्रामा भी मिल रहा है साथ, देखते हैं कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन!” वीडियो में बिग बॉस नियम बताते हैं, “बीबी डायनासोर छोटे डायनासोर को खा जाता है। जब तक ये सलामत है, आपके कैप्टन बनने का चांस भी बना रहेगा।” मतलब, डायनासोर को बचाओ तो कैप्टेंसी की राह आसान।

शहबाज का जोक हंसी का पिटारा

टास्क शुरू होते ही माहौल में हंसी और टकराव का दौर चल पड़ा। शहबाज बादेशा ने डायनासोर को देखकर मजाक उड़ाया, “तू मर जाएगा,” जिस पर सब हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। लेकिन ये खुशी ज्यादा देर न टिकी। प्रणीत मोरे ने मौजूदा कैप्टन फरहाना भट्ट पर तंज कसा कि उनकी कैप्टेंसी फेल साबित हुई। ये बात घरवालों को भा न गई और तनाव की आग सुलगने लगी।

अभिषेक ने शहबाज पर साधा निशाना

हां, प्रोमो में अभिषेक बजाज ने शहबाज बादेशा की लीडरशिप पर खुलकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “कैप्टन तो नहीं बन सकता क्योंकि वो सबका पालतू है और उसका एक मालिक भी है।” इस कमेंट से घर में असहजता फैल गई और ग्रुप्स के बीच साफ तौर पर दीवार खड़ी हो गई।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

बासिर और प्रणीत की भिड़ंत

प्रोमो का हाईलाइट था बासिर अली और प्रणीत मोरे के बीच जमकर ठन गयी। बासिर ने पहले चिढ़ाया, “मोर से ज्यादा मोर के दोस्त बोलेंगे,” फिर आक्रामक अंदाज में पूछा, “तू मेरा पापा है?” प्रणीत ने पलटवार किया, “बोल फिर पापा बोल।” झगड़ा और भड़क गया जब बासिर ने धमकी दी, “यहीं से वैसै ही निकाल देंगे तुझे,” तो प्रणीत ने कॉन्फिडेंटली जवाब दिया, “जितना जोर लगाना है लगा चल। मैं भी इधर हूं तू भी इधर है।” ये फेस-ऑफ देखकर घरवाले बंट गए और दर्शक अगले एपिसोड का इंतजार करने लगे कि ये लड़ाई कितनी दूर जाएगी।

Bigg Boss 19 captaincy task: ये कंटेस्टेंट्स हैं खतरे में

सारे ड्रामे के बीच इस हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट भी आउट हो चुकी है। एविक्शन के खतरे में हैं नीलम गिरी, अशनूर कौर, तन्या मित्तल, अमाल मलिक, जिशान कादरी, कुणिका सदानंद, नेहल चुदासमा और प्रणीत मोरे।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

अभी बिग बॉस 19 के घर में सरवाइवल के लिए जूझ रहे कंटेस्टेंट्स हैं: अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुणिका सदानंद, बासिर अली, तन्या मित्तल, जिशान कादरी, नेहल चुदासमा, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी।

आने वाले एपिसोड्स में और तगड़ा ड्रामा

अब घर साफ तौर पर दो कैंप्स में बंट चुका है। आने वाले एपिसोड्स में और ज्यादा ड्रामा, टकराव और हाई-स्टेक्स स्ट्रैटजी की उम्मीद है। सलमान खान का ये शो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment