ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Captaincy Update: शहबाज बदेशा ने गौरव खन्ना को उखाड़ फेंका, वीकेंड तूफान!

On: नवम्बर 15, 2025 7:07 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 Captaincy Update: शहबाज बदेशा ने गौरव खन्ना को उखाड़ फेंका, वीकेंड तूफान!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Captaincy Update: बिग बॉस 19 का हर एपिसोड दर्शकों को बांधे रख रहा है। टीवी का ये पॉपुलर रियलिटी शो रोज नई ट्विस्ट्स से भरा पड़ा है। कल के एपिसोड में गौरव खन्ना घर के नए कैप्टन बने थे, जिससे शहबाज बदेशा को झटका लगा। लेकिन आज के एपिसोड में पूरा खेल पलट गया।

गौरव खन्ना को कैप्टन की कुर्सी से हटा दिया गया और शहबाज बदेशा के हाथ में सत्ता आ गई। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या-क्या ड्रामा हुआ।

गौरव खन्ना को लगा बड़ा झटका Bigg Boss 19 Captaincy Update

बिग बॉस 19 के एपिसोड 83 में घर में खूब बवाल मचा। कल के एपिसोड में गौरव खन्ना कैप्टन बने थे, लेकिन ड्यूटी बांटते ही मुश्किल हो गई। तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने साफ मना कर दिया कि वो कोई काम नहीं करेंगी।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

बिग बॉस ने सभी को असेंबली रूम बुलाया और पूछा कि क्या गौरव को कैप्टन बनाने से नाराजगी है। फिर बिग बॉस ने कहा कि गौरव को हटाकर शहबाज को कैप्टन बना दो। प्रणीत मोरे और अशनूर कौर को छोड़कर बाकी सभी ने गौरव खन्ना के खिलाफ वोट दिया, जिससे गौरव की सत्ता डगमगा गई।

शहबाज बदेशा बने नए कैप्टन

कल जो शहबाज कैप्टन बनने के लिए रो रहे थे, आज वो घर के बॉस बन गए। शहबाज अब सेफ हो गए, जबकि गौरव पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई।

इसके बाद गौरव खन्ना भावुक हो गए। अमाल मलिक ने कहा कि गौरव को इस सीजन में होना ही नहीं चाहिए था। शहबाज को गिल्ट फील हुआ तो वो गौरव से माफी मांगने पहुंचे। गौरव ने कहा कि पहले जो गलत शब्द बोले थे, उसके लिए माफी मांगो। शहबाज ने दिल से माफी मांगी।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

किचन में मचा तमाशा

सुबह होते ही ड्रामा शुरू हो गया। किचन में कुनिका सादानंद ने आटा गूंथने को कहा तो गौरव ने ताना मारा। फिर एक टास्क हुआ जिसमें तान्या ने अपनी टीम को विनर बना लिया।

बेडरूम में कुनिका ने तान्या से कहा कि मालती शायद लेस्बियन है। दूसरी तरफ फरहाना ने औरतों को जननी कहकर जनरलाइज किया तो मालती भड़क गईं और दोनों में जोरदार बहस हो गई। प्रणीत ने मालती से मजाक में कहा कि तुम ध्यान खींचने के लिए झगड़ा करती हो।

रोहित शेट्टी करेंगे वीकेंड का वार होस्ट

बिग बॉस 19 से जुड़ी एक बड़ी खबर ये है कि इस हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट नहीं करेंगे। सलमान शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए मेकर्स ने रोहित शेट्टी को कमान सौंपी है। रोहित शेट्टी वीकेंड का वार को धमाकेदार बनाने वाले हैं।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment