ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस 19 में 2 गानों ने डाली सलमान के शो में मुसीबत, 2 करोड़ का केस!

On: September 26, 2025 2:42 PM
Follow Us:
Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस 19 में 2 गानों ने डाली सलमान के शो में मुसीबत, 2 करोड़ का केस!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Controversy: ‘बिग बॉस 19’ शुरू होने से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स की ड्रामेबाजी हो या सलमान खान का वीकेंड का वार, शो हर बार सुर्खियां बटोरता है। लेकिन इस बार मेकर्स एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। शो रनर एंडेमोल शाइन इंडिया और बनिजय पर 2 करोड़ रुपये का मुकदमा दर्ज हुआ है। वजह है दो मशहूर गानों का बिना इजाजत इस्तेमाल। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

गानों की वजह से फंसा शो

भारत की सबसे पुरानी कॉपीराइट लाइसेंसिंग संस्था फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (पीपीएल) ने बिग बॉस 19 के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में शो के 11वें एपिसोड में ‘अग्निपथ’ के गाने ‘चिकनी चमेली’ और ‘गोरी तेरे प्यार में’ के गाने ‘धत तेरी की’ के बिना अनुमति इस्तेमाल का आरोप है। पीपीएल ने मेकर्स से 2 करोड़ रुपये के हर्जाने और लाइसेंस शुल्क की मांग की है। यह नोटिस 19 सितंबर को वकील हितेन अजय वासन ने भेजा, जिसमें प्रोडक्शन हाउस के निदेशकों थॉमस गौसेट, निकोलस चजारैन और दीपक धर को जिम्मेदार ठहराया गया है। दोनों गानों का लाइसेंस सोनी म्यूजिक इंडिया के पास है, जबकि उनके सार्वजनिक अधिकार पीपीएल के पास हैं।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Bigg Boss 19 Controversy: क्या है मुकदमे की वजह?

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिना अनुमति गानों का इस्तेमाल जानबूझकर कॉपीराइट उल्लंघन माना गया है। पीपीएल ने मेकर्स को नोटिस भेजकर उनके गानों के बिना इजाजत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही जुर्माना और लाइसेंस शुल्क भी मांगा गया है। बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर हुआ, और नए एपिसोड पहले ओटीटी पर, फिर डेढ़ घंटे बाद कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे हैं। इस सीजन का बजट पिछले सीजन की तुलना में कम बताया जा रहा है।

सलमान की फीस और शो की चर्चा

खबरों के मुताबिक, सलमान खान इस सीजन के लिए हर वीकेंड 8 से 10 करोड़ रुपये ले रहे हैं और कुल 15 हफ्तों तक शो होस्ट करेंगे। उनकी फीस लगभग 120-150 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। शो में तान्या मित्तल, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद और गौरव खन्ना जैसे कंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इस बार मेकर्स की एक गलती ने शो को विवादों में ला दिया है।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
Entertainment NewsTelevision News, Bollywood News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment