ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: अभिषेक की कैप्टेंसी पर बवाल, घरवालों ने लगाई क्लास!

On: सितम्बर 24, 2025 2:02 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19: अभिषेक की कैप्टेंसी पर बवाल, घरवालों ने लगाई क्लास!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 latest news: बिग बॉस 19 में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। सलमान खान के इस शो में घरवाले दो गुटों में बंट गए हैं और टास्क हो या घर का काम, दोनों गुट एक-दूसरे से भिड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब शो और भी हंगामेदार हो गया है, क्योंकि घरवालों के बीच गाली-गलौच और तीखी नोकझोंक आम बात हो गई है। मेकर्स भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए नए-नए प्रोमो वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन प्रोमोज में अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी को लेकर घरवाले खुलकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

Bigg Boss 19: प्रोमो में अभिषेक की उड़ी धज्जियां

बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, “घरवालों को नहीं है अभिषेक की कप्तानी पर भरोसा, अब क्या होगा इसका नतीजा?” वीडियो में बिग बॉस घरवालों को असेंबली रूम में बुलाते हैं और पूछते हैं कि अभिषेक की कैप्टेंसी के बारे में उनकी क्या राय है। कुनिका सदानंद कहती हैं कि उन्हें अभिषेक की कैप्टेंसी पसंद आई।

 

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब
View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

अशनूर का कहना है कि कई मुद्दों को अभिषेक ने शुरू होने से पहले ही सुलझा दिया। लेकिन बसीर अली इससे सहमत नहीं। वे तीखे अंदाज में कहते हैं, “मुद्दों को दबा देना कैप्टेंसी नहीं होती।” फरहाना तो और सख्त रुख अपनाते हुए कहती हैं कि अभिषेक कप्तान बनने के लायक ही नहीं हैं। तान्या मित्तल तंज कसते हुए कहती हैं, “मुझे तो अशनूर की कैप्टेंसी ज्यादा अच्छी लगी। अभिषेक ने 7 दिन बस एक्टिंग की।” अमाल मलिक भी पीछे नहीं रहे और कहते हैं, “इसे सिखाया गया कि ये करो-वो करो, बस कठपुतली बनकर रहा।”

अभिषेक को मिला खास अधिकार

एक और प्रोमो में बिग बॉस ने अभिषेक बजाज को कैप्टन के तौर पर एक खास अधिकार दिया है। उनसे पूछा गया कि वे अपनी पसंदीदा महिला कंटेस्टेंट को अगली कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए फायदा दे सकते हैं। अभिषेक ने किसका नाम चुना, ये अभी सामने नहीं आया है। लेकिन बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुलासा हुआ है कि कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक, आवेज, गौरव, कुनिका और फरहाना हिस्सा लेंगे। इस टास्क में नेहल का भी बड़ा रोल होगा, जो अंतिम फैसला लेंगी कि अगला कप्तान कौन बनेगा।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment