ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Controversy: घरवालों की धमकी पर बिग बॉस 19 में भड़के बिग बॉस, सलमान करेंगे सख्ती!

On: अक्टूबर 3, 2025 7:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 Controversy: घरवालों की धमकी पर बिग बॉस 19 में भड़के बिग बॉस, सलमान करेंगे सख्ती!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Controversy: सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए ड्रामे के साथ सुर्खियां बटोर रहा है। शो अब पूरी तरह जंग का मैदान बन चुका है, जहां हर कंटेस्टेंट जीत के लिए एक-दूसरे का दुश्मन बना हुआ है। पुरुषों के बाद अब घर की महिलाएं भी आपस में हाथापाई पर उतर आई हैं। इस बीच, पहली बार इस सीजन में सलमान खान नहीं, बल्कि खुद ‘बिग बॉस’ गुस्से में आ गए। उन्होंने घरवालों को जमकर फटकार लगाई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस का गुस्सा

ताजा प्रोमो वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है। इसमें घरवाले माइक उतारने की बात करते दिखे। गौरव खन्ना ने बिग बॉस से शिकायत की, “ये लोग माइक उतारने की बात कर रहे हैं, प्लीज ध्यान दें।” बस फिर क्या, बिग बॉस का पारा चढ़ गया।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

उन्होंने गुस्से में कहा, “बात-बात पर माइक उतारने की धमकी दे किसको रहे हैं? आप यकीनन पहली बार ये शो कर रहे हैं, लेकिन मैं बिल्कुल नहीं। अपनी धमकियां अपने पास रखें तो बेहतर है।” ये सुनकर साफ है कि आने वाले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान इस मुद्दे पर घरवालों की क्लास लेंगे।

शो से बाहर हुए ये तीन कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 19 से अब तक तीन कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। सबसे पहले नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर को अलविदा कहना पड़ा। हाल ही में आवेज दरबार भी घर से बेघर हुए।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

अब शो में बचे हैं फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, बासिर अली, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुदासमा, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, कुणिका सदानंद, जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी और शहबाज बादेशा। घर में टेंशन और ड्रामे का माहौल बरकरार है।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment