ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Defamation Case: अमाल मलिक की आंटी पर 1 करोड़ का मानहानि केस

On: नवम्बर 6, 2025 8:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 Defamation Case: अमाल मलिक की आंटी पर 1 करोड़ का मानहानि केस
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Defamation Case Amaal Malik: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 19’ में फरहाना भट्ट खूब हेडलाइंस बटोर रही हैं। फरहाना की गेमिंग स्टाइल दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि कुछ व्यूअर्स का मानना है कि अब वो सिर्फ दूसरे कंटेस्टेंट्स से झगड़े तलाश रही हैं और फैंस को हेटर्स में बदल रही हैं।

फरहाना भट्ट को ‘टेररिस्ट’ Bigg Boss 19 Defamation Case

फरहाना भट्ट को एक इंटरव्यू में अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी ने ‘टेररिस्ट’ और ‘बी ग्रेड’ कहा था। इस हरकत पर अब फरहाना के परिवार ने कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने रोशन गैरी के खिलाफ 1 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

फरहाना भट्ट के परिवार ने रोशन गैरी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराते हुए उन पर भावनात्मक और आहत करने वाली क्षति पहुंचाने का इल्जाम लगाया है। दरअसल, रोशन गैरी ने फीफाफूज यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में फरहाना को ‘टेररिस्ट’ कहा था।

नोटिस में मांग

ऐसे में नोटिस में मांग की गई है कि अपमानजनक वीडियो तुरंत हटाया जाए, सार्वजनिक माफी मांगी जाए। साथ ही एक्ट्रेस की इमेज को नुकसान के लिए 1 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा गया है। फरहाना की टीम ने इस मामले में इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा, “हमारी टीम इस बात की पुष्टि करती है कि सार्वजनिक तौर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के सिलसिले में एक कानूनी नोटिस जारी किया गया है।”

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

बता दें कि एक टास्क में फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ दी थी, जिसके बाद उनकी और अमाल मलिक की जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। अमाल ने न सिर्फ फरहाना से खाने की प्लेट छीन ली, बल्कि उनकी मां पर भी भद्दी टिप्पणी की। इस झगड़े के बाद अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ‘बिग बॉस 19’ में आए थे और बेटे को गंदी जुबान न इस्तेमाल करने की नसीहत दी थी।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment