ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Elimination: इस हफ्ते कोई नहीं होगा बाहर, बिग बॉस 19 में बड़ा ट्विस्ट आया सामने

On: अक्टूबर 4, 2025 1:41 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 Elimination: इस हफ्ते कोई नहीं होगा बाहर, बिग बॉस 19 में बड़ा ट्विस्ट आया सामने
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Elimination: बिग बॉस 19 रियलिटी शो में अब तक तीन कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। लेकिन इस हफ्ते का एलिमिनेशन हर किसी को चौंका सकता है। अभी घर में 13 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें से आधे नॉमिनेशन की तलवार के नीचे हैं। तो क्या इस बार भी कोई बाहर जाएगा? बिग बॉस 19 का रोमांच अपने चरम पर है और हर हफ्ते कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है कि दर्शक स्क्रीन से चिपके रहते हैं। जानते हैं इस बार क्या हो सकता है।

ड्रामा और झगड़ों से भरा है बिग बॉस 19

बिग बॉस का ये सीजन पिछले सीजन्स को भी मात दे रहा है। हर दिन नए झगड़े, ड्रामा और ट्विस्ट दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। खासकर वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की ऐसी क्लास लगाते हैं कि सबकी बोलती बंद हो जाती है। इस हफ्ते भी घर में खूब हंगामा हुआ। कई कंटेस्टेंट्स सलमान के निशाने पर हैं, लेकिन सारा ध्यान इस बात पर टिका है कि इस बार कौन सा कंटेस्टेंट शो से बाहर होगा।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

नॉमिनेशन में मजबूत कंटेस्टेंट्स की फौज

इस हफ्ते बिग बॉस 19 में कुल 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन के खतरे में हैं। इनमें तान्या मित्तल, नेहल चुदासमा, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, जीशान कादरी, अशनूर कौर, अमाल मलिक और प्रणीत मोरे शामिल हैं। पिछले हफ्ते फैंस को तब झटका लगा था जब तगड़ी फैन-फॉलोइंग वाले आवेज दरबार को शो से बाहर कर दिया गया। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस बार कौन बेघर होगा।

अब तक तीन कंटेस्टेंट्स हो चुके हैं बाहर

बिग बॉस 19 को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस दौरान कई बार कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन से बचाया गया है। एक हफ्ते में डबल एलिमिनेशन के तहत नगमा मिराजकर और नतालिया को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। वहीं, पिछले हफ्ते आवेज दरबार को एविक्ट किया गया। अब देखना ये है कि क्या इस हफ्ते का ट्विस्ट दर्शकों को हैरान करेगा।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

Bigg Boss 19 Elimination: क्या कोई नहीं जाएगा बाहर?

सूत्रों की मानें तो इस हफ्ते बिग बॉस 19 में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस ताजा खबर और बिग बॉस तक जैसे एक्स पेजेस के अनुसार, इस हफ्ते शो में कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में ही सारी सच्चाई सामने आएगी। दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है कि क्या सचमुच कोई कंटेस्टेंट इस बार बच जाएगा।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment