Bigg Boss 19 Elimination Voting Trends: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते शॉकिंग एलिमिनेशन! मालती चहर खतरे में, गौरव-नीलम को मिले सबसे ज्यादा वोट्स। जानें वीकेंड का वार में क्या होगा।
Highlights:
1. मालती चहर को सबसे कम वोट्स, एलिमिनेशन का खतरा सबसे ज्यादा।
2. गौरव खन्ना और नीलम गिरी वोटिंग ट्रेंड्स में सबसे आगे।
3. मालती और नेहल के बीच तीखी बहस, बिग बॉस ने रद्द किया कैप्टेंसी टास्क।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 19’ का रोमांच हर हफ्ते नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस बार शो में ऐसा शॉकिंग एलिमिनेशन होने वाला है, जो पूरे खेल को पलट देगा। खबरों की मानें तो इस हफ्ते एक मजबूत कंटेस्टेंट घर से बाहर हो सकता है, जिससे न सिर्फ घरवाले बल्कि सलमान खान भी हैरान रह जाएंगे। घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चहर और कैप्टन नेहल चूड़ास्मा के बीच तीखी जंग ने माहौल को और गर्म कर दिया है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के नॉमिनेशन, वोटिंग ट्रेंड्स और ड्रामे की पूरी कहानी।
इस हफ्ते Bigg Boss 19 का शॉकिंग एलिमिनेशन
इस हफ्ते बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, मालती चहर और नीलम गिरी नॉमिनेशन की आग में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, गौरव खन्ना 32.22% वोट्स के साथ सबसे आगे चल रहे हैं और उनके सेफ होने की संभावना सबसे ज्यादा है। नीलम गिरी भी पीछे नहीं हैं, उन्हें 31.74% वोट्स मिले हैं और वह गौरव को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
लेकिन मालती चहर की स्थिति चिंताजनक है। वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार, उन्हें सबसे कम वोट्स मिले हैं, जिससे उनके घर से बेघर होने के चांस सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं। मालती ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ घर में तहलका मचाया था, लेकिन कई घरवालों के साथ उनकी तकरार ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वीकेंड का वार तक वोटिंग का समीकरण बदल सकता है।
मालती और नेहल का जबरदस्त झगड़ा
लेटेस्ट प्रोमो में मालती ने कैप्टन नेहल के कपड़ों पर कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसने घर में हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों के बीच तीखी बहस ने माहौल को और गर्म कर दिया। इसके अलावा, कैप्टेंसी टास्क में भी जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली। घरवालों की कुछ हरकतों से नाराज होकर बिग बॉस ने टास्क रद्द कर दिया, जिसके चलते इस हफ्ते कोई नया कैप्टन नहीं चुना जाएगा। यह फैसला घरवालों के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुआ।
View this post on Instagram
वीकेंड का वार में सलमान की क्लास
पिछले हफ्ते ज़ीशान क़ादरी का मिड-वीक एलिमिनेशन फैंस के लिए शॉकिंग था। उन्हें घर का मास्टरमाइंड माना जा रहा था, लेकिन उनका बाहर होना सबके लिए हैरानी भरा था। इस हफ्ते मालती और नेहल की लड़ाई के साथ-साथ राशन और कैप्टेंसी टास्क में हुए बवाल ने माहौल को और गरम कर दिया है। ऐसे में वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास ले सकते हैं। फैंस को इस हफ्ते के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। आप बिग बॉस 19 को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।













