Bigg Boss 19 Elvish Yadav Task: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का आने वाला एपिसोड कमाल का होने वाला है। एल्विश यादव घरवालों को ऐसा टास्क करवाएंगे जिसमें सब एक-दूसरे पर तीखे कटाक्ष मारते नजर आएंगे। ये प्रोमो देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ का शनिवार का एपिसोड धमाकेदार रहा। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने अशनूर कौर से लेकर नेहल और कुनिका सदानंद तक को उनकी गलतियों का आईना दिखाया। अब रविवार के एपिसोड में माहौल को हल्का करने की कोशिश होगी। शो का नया प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है, जिसमें एक तरफ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री दिख रही है, तो दूसरी तरफ एक एक्स कंटेस्टेंट घरवालों को ‘जहरीला टास्क’ करवाते नजर आ रहे हैं। एंटीडोट के नाम पर घरवाले एक-दूसरे के खिलाफ जमकर जहर उगलेंगे। जी हां, बात हो रही है बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव की।
Bigg Boss 19 Elvish Yadav Task देखें वीडियो
सलमान खान स्टेज पर एल्विश यादव का स्वागत करते हैं और घर भेजने से पहले कहते हैं कि जाओ, एकदम सिस्टम हैंग कर देना। एल्विश घर में घुसते ही प्रणित की टांग खींचते हैं। वो प्रणित से स्टोर रूम से सामान लाने को कहते हैं – ये ढेर सारी सिरिंजें होंगी, जिनमें कुछ भरा हुआ है। एक्टिविटी बताते हुए एल्विश कहते हैं कि ये एंटीडोट है और आपको बताना है उस कंटेस्टेंट का नाम जिसमें बहुत विष भरा है, जिसका जहर निकालना चाहते हो।
#WeekendKaVaar – Elvish Yadav karne aaye Systumm hang gharwalon kipic.twitter.com/9eG22DJpdq
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 4, 2025
अशनूर कौर के लिए एल्विश ने क्या कहा?
अमाल मलिक इस टास्क में अशनूर कौर को बुलाकर एंटीडोट देते हैं, लेकिन तभी एल्विश यादव बोल पड़ते हैं, “इसको तो कितना ही एंटीडोट दे लो, खत्म ना होना है जहर।” प्रोमो में नेहल को जीशान कादरी और मृदुल को तान्या मित्तल एंटीडोट देते दिख रहे हैं। प्रणित मोरे बशीर को और फरहाना अभिषेक बजाज को एंटीडोट देंगी। ये टास्क घरवालों को मन का मैल निकालने का मौका देगा, लेकिन कई नए मुद्दे भी पैदा कर सकता है, जो आगे की जर्नी को हिला देंगे।
घर में आफत कुनिका
अभिषेक बजाज कहते हैं कि विष की बात हो और फरहाना की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। फरहाना सोचती हैं कि शायद उनका नाम लेंगे, वो खुद गेम जोन में पहुंच जाती हैं, लेकिन अभिषेक सरप्राइज देते हुए कहते हैं कि तेरा नाम लूंगा नहीं, वापस जा। सबसे पहले जीशान कादरी को बुलाया जाता है और वो कहते हैं कि अगर घर में 100 मुद्दे हैं, तो 95 में कुनिका जी हैं। ये सुनकर बाकी घरवाले समेत कुनिका सदानंद की हंसी छूट जाती है। फिर नेहल और अभिषेक की बारी आती है।













