ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Episode 35: सलमान ने मृदुल को लगाई फटकार, नेहल ने 3 चेहरों की खोली पोल!

On: September 27, 2025 10:42 PM
Follow Us:
Bigg Boss 19 Episode 35: सलमान ने मृदुल को लगाई फटकार, नेहल ने 3 चेहरों की खोली पोल!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Episode 35 Written Update: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार (एपिसोड 35) तान्या मित्तल के बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही ड्रामे और फटकार का माहौल बन गया। सलमान खान ने मृदुल तिवारी और अभिषेक बजाज को कड़ी सलाह दी, जबकि नेहल चुडासमा ने तीन कंटेस्टेंट्स के असली चेहरों का पर्दाफाश किया। गौहर खान ने भी आवेज दरबार को सामने आकर खेलने की नसीहत दी। शहबाज की तारीफ ने सभी का ध्यान खींचा।

तान्या के बर्थडे पर सलमान का मजेदार तंज

एपिसोड की शुरुआत तान्या मित्तल के जन्मदिन से हुई। सलमान खान ने उनके लिए घर में गिफ्ट्स और उनकी पसंदीदा मिठाई बकलावा भिजवाया। तान्या ने सलमान से मजाक में गिफ्ट मांगा और उन्हें परिवार का हिस्सा बनाने की कोशिश की। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, “जो मेरे करीब आता है, वो मुसीबत में फंस जाता है। जिन्होंने पॉडकास्ट में मेरी तारीफ की, अब वे मुझे पसंद नहीं करते। बेकार की बातें करते हैं, क्योंकि उनके पास काम नहीं है। मेरी सलाह है, हर हाल में काम करो।” सलमान ने कुणिका से तान्या की तारीफ करने को कहा, तो कुणिका ने एक कविता पढ़ी। तान्या ने हंसते हुए कहा कि तारीफ कुछ ज्यादा ही जोरदार थी।

राजामौली की 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग
राजामौली की ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग

सलमान ने मृदुल को दिखाया आईना

सलमान ने मृदुल तिवारी से सीधा सवाल किया, “क्या तुम्हें लगता है कि इस हफ्ते तुम टीवी पर ज्यादा दिखे?” सलमान ने कहा कि मृदुल की पर्सनैलिटी बिल्कुल नजर नहीं आ रही। “तुम शुरुआत में शहबाज से कॉन्टेस्ट जीते थे, लेकिन अब वो तुमसे कहीं आगे हैं। तुम बस दूसरों के पीछे घूम रहे हो। दर्शक जिसे पसंद करते हैं, वो दिखना चाहिए।” सलमान ने फरहाना भट्ट से भी पूछा कि वे अभिषेक को एक तरफ अच्छा बताती हैं और दूसरी तरफ खलनायक कहती हैं। इसके बाद सलमान ने नेहल को सीक्रेट रूम से देखे गए तीन कंटेस्टेंट्स के असली चेहरों का पर्दाफाश करने को कहा।

नेहल ने तान्या, जीशान और बसीर की खोली पोल

नेहल ने पहले तान्या मित्तल का नाम लिया और उनके हर कदम को झूठा बताया। फिर उन्होंने जीशान कादरी को ‘मास्टरमाइंड’ का टैग देते हुए कहा कि वे पीछे रहकर गेम खेलते हैं और अपनी ही टीम के खिलाफ निगेटिव कमेंट्स करते हैं। तीसरा नाम बसीर अली का था, जिन पर नेहल ने गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। नेहल ने बताया कि बसीर ने शहबाज को गलत बताया कि नेहल ने उनका नंबर लिया था। सलमान ने नेहल को सलाह दी, “खुद पर काम करो, वरना तुम बहुत पीछे रह जाओगी।” सलमान ने फरहाना को शहबाज की तारीफ करने को कहा, क्योंकि उन्होंने उनके थप्पड़ के मुद्दे को बड़ा नहीं बनाया, वरना फरहाना बाहर हो सकती थीं।

ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली
ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली

Bigg Boss 19 Episode 35: रियलिटी चेक

गौहर खान ने घर में एंट्री लेकर आवेज दरबार को सलाह दी कि वे सामने आकर अपनी आवाज उठाएं। गौहर ने अमाल मलिक पर निशाना साधते हुए कहा, “अमाल ने कहा कि आवेज उनसे नहीं भिड़ेंगे, क्योंकि उन्हें 20-20 लाख का धंधा मिलता है। और उनके 30 मिलियन फॉलोअर्स में 25 मिलियन फेक हैं।” गौहर ने तंज कसते हुए पूछा, “अगर आवेज के फॉलोअर्स फेक हैं, तो क्या आप उन्हें 20 लाख चैरिटी में दे रहे थे?” गौहर ने आवेज को बैकफुट पर खेलने और अपनी ही टीम की बुराई करने के लिए फटकारा। नेहल ने भी गौहर की बात का समर्थन किया।

क्या टल गई यश की 'Toxic'? 19 मार्च के क्लैश और हॉलीवुड फिल्म ने बिगाड़ा गणित
क्या टल गई यश की ‘Toxic’? 19 मार्च के क्लैश और हॉलीवुड फिल्म ने बिगाड़ा गणित

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment