ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Episode: फरहाना-कुनिका का झगड़ा, अभिषेक की कैप्टेंसी पर हंगामा!

On: September 25, 2025 10:23 AM
Follow Us:
Bigg Boss 19 Episode: फरहाना-कुनिका का झगड़ा, अभिषेक की कैप्टेंसी पर हंगामा!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Episode kunickaa sadanand and farhana bhatt fight: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे के साथ फैंस का मनोरंजन कर रहा है। 24 सितंबर के एपिसोड में राशन टास्क में फरहाना भट्ट की जीत हुई, लेकिन अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी घर में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई। आइए जानते हैं इस एपिसोड की पूरी कहानी।

Bigg Boss 19 Episode: घर में शुरू हुआ ड्रामा

एपिसोड की शुरुआत प्रणित मोरे और अमाल मलिक की तीखी बहस से हुई। इस दौरान आवेज दरबार ने तान्या मित्तल पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी वजह से अमाल ने गाली देना शुरू किया। यह सुनकर तान्या भड़क गईं और आवेज पर पलटवार किया। दूसरी ओर, प्रणित और अभिषेक ने बिग बॉस से शिकायत की कि अमाल धक्का दे रहे हैं और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। तभी बिग बॉस ने कप्तान अभिषेक बजाज को एक खास अधिकार दिया। उन्हें घर की महिला सदस्यों में से किसी एक को अगली कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए चुनना था। अभिषेक ने अपनी दोस्त अशनूर कौर को चुना, लेकिन इसके बदले बिग बॉस ने घर को सिर्फ 75% राशन दिया। सीक्रेट रूम में बैठी नेहल चुड़ासमा ने अभिषेक के इस फैसले की आलोचना की।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

राशन टास्क में फरहाना की जीत

बिग बॉस ने घरवालों को हॉल में बुलाकर अभिषेक का फैसला बताया और राशन टास्क की घोषणा की। इस टास्क में फरहाना भट्ट और अशनूर कौर ड्रोन बनकर राशन के डब्बे इकट्ठा करने वाली थीं। फरहाना ने बसीर के साथ मिलकर राशन की बलि चढ़ाई और कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल की, जबकि अशनूर घरवालों के लिए राशन बचाने की कोशिश करती रहीं। टास्क में फरहाना की जीत हुई, लेकिन इसके बाद उनकी और अशनूर की जबरदस्त लड़ाई ने घर का माहौल गरमा दिया।

अमाल और मृदुल की दोस्ती पर सवाल

रात में मृदुल को अमाल मलिक के साथ देखकर प्रणित मोरे और गौरव खन्ना ने इस पर चर्चा की। अगली सुबह गौरव ने मृदुल को समझाने की कोशिश की कि उसे अमाल और बसीर के ग्रुप में नहीं बैठना चाहिए। सीक्रेट रूम में बैठी नेहल ने इसे मैनिपुलेशन करार दिया। इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों से अभिषेक की कैप्टेंसी पर चर्चा करने को कहा। तान्या और कुछ घरवालों ने कहा कि असल में अशनूर ने कैप्टेंसी अच्छे से निभाई, न कि अभिषेक ने। फिर भी, बहस और बातचीत के बाद घरवालों ने अभिषेक की कैप्टेंसी को सराहा और वे नए कप्तान की रेस में दावेदार बन गए।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

फरहाना-कुनिका की तीखी तकरार

मीटिंग के बाद फरहाना ने गुस्से में कुनिका सदानंद से कहा कि वे उन्हें सबके सामने ताने मारना बंद करें। जवाब में कुनिका ने फरहाना को तंज कसा, जिसके बाद फरहाना ने कहा, “जाओ, अभिषेक और अशनूर के तलवे चाटो।” इस बात से घर में हंगामा मच गया। फरहाना यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कुनिका को चेतावनी दी कि “मैं ऐसा कुछ बोल दूंगी कि तुम्हारा पूरा खानदान वीकेंड के वॉर में नजर आएगा।” इस बीच, सीक्रेट रूम में बैठी नेहल को एक खास अधिकार मिला, जिसमें उन्होंने कैप्टेंसी के तीसरे दावेदार के रूप में आवेज दरबार को चुना।

Entertainment News, Bollywood News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment