ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में आया ट्विस्ट, इस हफ्ते किसका लगेगा नंबर?

On: October 4, 2025 5:42 PM
Follow Us:
Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में आया ट्विस्ट, इस हफ्ते किसका लगेगा नंबर?
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Eviction: ‘बिग बॉस 19’ का रोमांच हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। इस बार एविक्शन को लेकर एक बार फिर गेम में बड़ा उलटफेर होने वाला है। सलमान खान के इस रियलिटी शो में हर हफ्ते कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो दर्शकों को हैरान कर देता है। इस हफ्ते भी एविक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

शो में ड्रामा और झगड़ों का तड़का

‘बिग बॉस 19’ अपने ड्रामे और झगड़ों के लिए मशहूर है। हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोकझोंक और दोस्ती में दरार देखने को मिल रही है। आवेज दरबार के बाहर होने के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि अगला कंटेस्टेंट कौन होगा, जो घर से बेघर होगा। वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान को अमाल मलिक, अशनूर कौर और कई अन्य कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते देखा गया है। लेकिन इस बार का ट्विस्ट हर किसी को चौंका सकता है।

राजामौली की 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग
राजामौली की ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग

6 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार

इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इनमें अमाल मलिक, अशनूर कौर, नेहल चुदासमा, प्रणीत मोरे, मृदुल तिवारी और अभिनेत्री कुनिका सदानंद शामिल हैं। सभी कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी जगह मजबूत हैं और शो में जमकर गेम खेल रहे हैं। कोई अपनी बातों से तो कोई अपने तीखे तेवरों से शो में छाया हुआ है। ऐसे में ये अनुमान लगाना मुश्किल है कि कौन घर से बाहर जाएगा।

इस बार नहीं Bigg Boss 19 Eviction?

‘बिग बॉस ताजा खबर’ नाम के अपडेट देने वाले पेज के मुताबिक, इस हफ्ते बिग बॉस 19 में कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं होगा। जी हां, मेकर्स इस बार सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को घर में रहने का एक और मौका दे सकते हैं। हालांकि, ये खबर सही है या नहीं, इसका खुलासा रविवार को वीकेंड का वार में ही होगा। इसके साथ ही खबरें ये भी हैं कि क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकती हैं। ये ट्विस्ट शो को और रोमांचक बना सकता है।

ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली
ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment