ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में आवेज ने तोड़ा अमाल का कच्चा चिट्ठा! बोले- दोगला है ये, सलमान ने भी डांटा

On: अक्टूबर 2, 2025 11:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में आवेज ने तोड़ा अमाल का कच्चा चिट्ठा! बोले- दोगला है ये, सलमान ने भी डांटा
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Eviction: सलमान खान के धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से पिछले हफ्ते आवेज दरबार बाहर हो गए थे। बाहर आते ही उन्होंने टेली टॉक के साथ एक्सक्लूसिव चैट की और कंटेस्टेंट अमाल मलिक पर जमकर भड़के। आवेज ने अमाल को सीधे-सीधे ‘दोगला’ कह डाला, जो फैंस के बीच हंगामा मचा रहा है।

Bigg Boss 19 Eviction: अब आवेज ने तोड़ी चुप्पी

कलर्स टीवी का ये विवादास्पद शो इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल जंग के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। आवेज दरबार जैसे सोशल मीडिया स्टार की जिंदगी नेशनल टेलीविजन पर खुली किताब बन गई। बाहर निकलते ही उन्होंने अमाल मलिक के उन वादों को झूठा करार दिया, जो शो में किए गए थे। टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में आवेज ने अमाल की पोल खोल दी और कहा कि वो बाहर से दोस्ती का ढोंग करता है, लेकिन पीछे से गंदी बातें।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

सलमान ने डांटा तो अच्छा लगा

टेली टॉक के साथ बातचीत में ‘बिग बॉस 19’ से एलिमिनेट हुए आवेज ने अमाल मलिक पर बम फोड़ा। उन्होंने बताया, “अमाल को तो सलमान खान ने घर में खूब डांटा था, और हमें थोड़ा अच्छा भी लगा। मुझे तो पता ही नहीं था कि अमाल असल में इतना बड़ा दोगला है। मेरे सामने तो वो इतनी यारी-दोस्ती का नाटक करता था, लेकिन पीठ पीछे जो गंदी बातें करता है, वो शॉकिंग है।” जब बात अमाल के प्रोफेशनल खुलासों पर आई, तो आवेज ने तंज कसते हुए कहा, “भाई, धन्यवाद! तुमने मेरा रेट तो डिस्क्लोज कर ही दिया। अब जो मेरे साथ काम करना चाहे, वो संपर्क करे। लेकिन तुम्हारे साथ तो कभी नहीं, ये पक्का!”

आवेज ने दिखाए सबूत

आवेज ने ये भी खुलासा किया कि अमाल मलिक ने खुद उन्हें काम के लिए मैसेज किया था। आवेज बोले, “उसका डीएम अभी भी मेरे पास पड़ा है। सबसे पहले उसने मैसेज भेजा- ‘भाई, तुम्हारे और मेरे साथ ऐसा वीडियो बनाते हैं ना?’ सब प्रूफ मेरे पास हैं, दिखा भी सकता हूं। मैंने सिर्फ इतना कहा- धन्यवाद भाई!” आवेज ने अमाल के हर दावे को एक-एक करके खारिज किया और उनकी असली फील्डिंग खोलकर रख दी। ये कॉन्ट्रोवर्सी ‘बिग बॉस 19’ को और हॉट बना रही है।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment