ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Eviction: अभिषेक बजाज-नीलम गिरी आउट, फैन्स ने मेकर्स को दी आग लगाने की धमकी

On: नवम्बर 10, 2025 12:30 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 Eviction: अभिषेक बजाज-नीलम गिरी आउट, फैन्स ने मेकर्स को दी आग लगाने की धमकी
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Eviction Abhishek Bajaj-Neelam Giri Evicted From BB 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे मेकर्स शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं।

ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस के घर में ड्रामा और रोमांच का डबल कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार पर दर्शकों को एक शॉकिंग सरप्राइज देखने को मिला। इस रिएलिटी शो से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का डबल एविक्शन देखने को मिला। डबल एविक्शन को देखने के बाद फैन्स का गुस्सा मेकर्स पर उतर पड़ा है। लोगों ने मेकर्स के इस फैसले पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

अभिषेक-नीलम के घर से बाहर होने पर फैन्स का फूटा गुस्सा Bigg Boss 19 Eviction

वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अशनूर कौर को काफी सुनाया। सलमान खान ने एक्ट्रेस से यहां तक कह दिया कि उनका इस घर में ज्यादा समय अभिषेक बजाज की छाया में ही बीता है। सलमान ने अभिषेक को तान्या मित्तल पर कमेंट करने के लिए भी आड़े हाथों लिया। अभिषेक ने कहा था कि तान्या मित्तल उनसे फ्लर्ट कर रही थी।

इस कमेंट पर सलमान खान ने अभिषेक को आइना दिखाया। इन सब बातों के अलावा फैन्स इस बात से नाराज हैं कि उन्होंने नीलम गिरी और अभिषेक बजाज की जर्नी को घर में एक-साथ खत्म कर दिया है।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

बताते चलें कैप्टन होने के नाते प्रणित को एक सदस्य को बचाने की स्पेशल पावर दी गई थी। प्रणित ने अशनूर का नाम लिया और उन्हें इस एलिमिनेशन से बचा लिया। अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के अलावा अब ‘बिग बॉस 19’ के घर में गौरव खन्ना, मालती चाहर, शहबाज बदेशा, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे मौजूद हैं।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment