ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Eviction: आवेज दरबार की छुट्टी! फैन-फॉलोइंग भी न बचा पाई

On: September 27, 2025 9:44 AM
Follow Us:
Bigg Boss 19 Eviction: आवेज दरबार की छुट्टी! फैन-फॉलोइंग भी न बचा पाई
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Eviction: विवादों और ड्रामे से भरा रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों खूब चर्चा में है। इस हफ्ते शो में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला, जब 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की आग में थे। इनमें आवेज दरबार, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और नीलम गिरी शामिल थे। लेकिन अब खबर आ गई है कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बेघर होने वाला है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।

बिग बॉस 19 में फिर हुआ धमाका

बिग बॉस सीजन 19 में अब तक दो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं, और अब तीसरे एविक्शन की बारी है। शो में हर हफ्ते नए टास्क और झगड़े दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इस बार एक टास्क के जरिए पूरा ग्रुप नॉमिनेट हुआ था, जिसमें अशनूर कौर, गौरव खन्ना, आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी और प्रणित मोरे शामिल थे। इन सभी की फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है, लेकिन कमजोर गेम की वजह से एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Bigg Boss 19 Eviction: कौन हुआ शो से बाहर?

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में जिस कंटेस्टेंट की छुट्टी हुई, वो कोई और नहीं बल्कि आवेज दरबार हैं। बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले एक एक्स पेज के मुताबिक, आवेज को कम वोट मिले, जिसके चलते वो शो से बाहर हो गए। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रविवार को वीकेंड का वार में इसकी पूरी सच्चाई सामने आएगी।

40 मिलियन फॉलोअर्स भी न बचा पाए

आवेज दरबार बिग बॉस 19 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक थे। उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और यूट्यूब पर 12.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इतनी बड़ी फैन-फॉलोइंग के बावजूद आवेज का गेम कमजोर रहा। सलमान खान ने कई बार उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वो एक्टिव नहीं हुए, तो नगमा मिराजकर की तरह बाहर हो जाएंगे। आखिरकार वही हुआ, और आवेज को शो छोड़ना पड़ा।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

सलमान का गुस्सा और वीकेंड का वार

वीकेंड का वार में सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। खबर है कि फरहाना भट्ट को भी भाईजान के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। सलमान उन्हें एविक्शन की चेतावनी भी दे सकते हैं। अब देखना ये है कि बिग बॉस के घर में अगला ट्विस्ट क्या होगा और कौन बचेगा, कौन बाहर जाएगा।

Entertainment NewsTelevision News, Bollywood News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment