ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में अब फॉलोअर्स का खेल खत्म, अब सिर्फ होगी टैलेंट की बात

On: September 29, 2025 1:00 PM
Follow Us:
Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में अब फॉलोअर्स का खेल खत्म, अब सिर्फ होगी टैलेंट की बात
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 का रंग इस बार कुछ अलग ही नजर आ रहा है। टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ कई सालों से एक खास पैटर्न पर चल रहा था, लेकिन इस बार वो पैटर्न टूटता दिख रहा है। सलमान खान का यह शो अब अपने पुराने अंदाज में लौट आया है, जहां टैलेंट और परफॉर्मेंस ही जीत का रास्ता बनाएंगे।

फॉलोअर्स का फार्मूला हुआ फेल

पिछले कुछ सीजन्स में यह देखा गया कि जिस कंटेस्टेंट के पास इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वही शो जीत जाता है। एमसी स्टैन और एल्विश यादव इसकी मिसाल हैं। एमसी स्टैन ने पूरे सीजन में कुछ खास नहीं किया, लेकिन आखिरी हफ्ते में एक्टिव होकर अपनी फैन फॉलोइंग के दम पर ट्रॉफी हासिल कर ली। दूसरी ओर, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान के जीतने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री और उनकी फॉलोइंग ने बाजी मार ली। इस बार भी शो की शुरुआत में मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच हुए मुकाबले में मृदुल ने अपनी फॉलोइंग के दम पर बड़ी जीत हासिल की थी। लोगों को लगा कि इस बार भी अवेज दरबार या मृदुल तिवारी जैसे बड़े फॉलोअर्स वाले कंटेस्टेंट ही शो जीतेंगे।

Bigg Boss 19 Eviction: अवेज के एविक्शन ने चौंकाया

लेकिन अवेज दरबार के एविक्शन ने सबके होश उड़ा दिए। 30 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बावजूद अवेज का इतनी जल्दी शो से बाहर होना हर किसी के लिए शॉकिंग था। यह साफ हो गया कि इस बार फॉलोअर्स का जादू नहीं चलेगा। सलमान खान बार-बार कंटेस्टेंट्स को समझा रहे हैं कि शो में टिके रहने के लिए फैंस का दिल जीतना होगा और खुलकर खेलना होगा। अवेज का जाना कंटेस्टेंट्स और फैंस दोनों के लिए एक बड़ा रियलिटी चेक है।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

View this post on Instagram

A post shared by Awez Darbar (@awez_darbar)

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

मृदुल तिवारी पर भी खतरा

अवेज के बाहर होने से यह साफ हो गया है कि बिग बॉस 19 में सिर्फ फॉलोअर्स काम नहीं आएंगे। मृदुल तिवारी, जो अब तक शो में ज्यादा सक्रिय नहीं दिखे, उन्हें भी सावधान होने की जरूरत है। अगर वे सलमान खान या बाकी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करते रहे और चुपचाप बैठे रहे, तो उनका भी जल्द ही पत्ता कट सकता है। इस बार बिग बॉस की अपनी फैन फॉलोइंग है, और जीत के लिए कंटेस्टेंट्स को शो में जमकर मेहनत करनी होगी।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment