ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते एविक्शन, कौन जाएगा घर से बाहर?

On: October 3, 2025 7:49 PM
Follow Us:
Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते एविक्शन, कौन जाएगा घर से बाहर?
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Eviction: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 हर हफ्ते नए ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों को बांधे रखता है। इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की आग में हैं। घरवालों ने अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और नीलम गिरी को नॉमिनेट किया है।

इस हफ्ते कौन शो से बेघर होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। नीलम गिरी को बचाने के लिए उनके दोस्तों ने ‘बचाओं अभियान’ चलाया, लेकिन वह फिर भी खतरे में हैं। वहीं, नेहल चुडासमा सीक्रेट रूम से वापस आने के बाद फिर से नॉमिनेशन में फंस गई हैं। आइए जानते हैं, पॉपुलैरिटी और गेम के आधार पर किसके शो से बाहर होने के सबसे ज्यादा चांस हैं।

प्रणीत मोरे की पॉपुलैरिटी काम आएगी?

अशनूर कौर का गेम शो में शानदार चल रहा है। वह घर में अपनी मौजूदगी और लड़ाई-झगड़ों से सुर्खियां बटोर रही हैं। अशनूर और अभिषेक बजाज की लव स्टोरी के साथ-साथ उनके दुश्मनों का ड्रामा भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। ऐसे में अशनूर का इस हफ्ते बाहर होना मुश्किल लगता है। दूसरी तरफ, प्रणीत मोरे का खेल बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले कमजोर नजर आता है। वह शो में ज्यादा सक्रिय नहीं दिखते। हालांकि, पांचवें हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में वह टॉप 5 में थे। हो सकता है कि फैंस के वोट्स उन्हें बचा लें, लेकिन उनके सिर पर एविक्शन की तलवार लटक रही है।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Bigg Boss 19 Eviction: बॉटम 3 में फंसे ये कंटेस्टेंट्स

अमाल मलिक का गेम अब नेगेटिव हो गया है। फैंस और सेलेब्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, और उनकी पॉपुलैरिटी रैंकिंग भी नीचे जा रही है। फिर भी, कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जिनके सामने अमाल अभी सुरक्षित दिखते हैं। जीशान कादरी को शो में मास्टरमाइंड कहा जा रहा है। भले ही उनकी फैन फॉलोइंग बाहर कम हो, लेकिन वह दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इसके बावजूद, पॉपुलैरिटी लिस्ट में वह बॉटम 3 में हैं, जिससे उनके बाहर होने का खतरा बना हुआ है।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

नीलम और नेहल में कांटे की टक्कर

कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल शो में सबसे ज्यादा ड्रामा ला रहे हैं, इसलिए मेकर्स उन्हें अभी बाहर नहीं होने देंगे। दूसरी तरफ, नीलम गिरी की पॉपुलैरिटी पहले के मुकाबले कम हुई है। नेहल चुडासमा तो पहले ही कम वोट्स के कारण बाहर हो चुकी थीं। अब सवाल यह है कि नेहल का बदला हुआ गेम उन्हें नीलम के सामने शो में टिकने देगा या नहीं? इसका जवाब वीकेंड का वार में मिलेगा।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment