Bigg Boss 19 टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर कौर ने बड़ा उलटफेर कर फिनाले में जगह बना ली।
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की दहलीज़ पर है और इस समय घर के अंदर माहौल बेहद रोमांचक हो चुका है। दर्शक इस हफ्ते हर अपडेट पर नजर गड़ाए बैठे हैं कौन फिनाले में पहुंचेगा, कौन बाहर होगा और कौन बाजी मारेगा?
इसी बीच ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क से एक ऐसा ट्विस्ट आया जिसने पूरे खेल का समीकरण ही बदल दिया।
Bigg Boss 19: टिकट टू फिनाले का शॉकिंग रिज़ल्ट
फिनाले से ठीक पहले हुआ यह टास्क सभी को हैरान कर गया।
एक ऐसा कंटेस्टेंट, जिसे लोग टॉप 5 में तक नहीं गिन रहे थे…
वही टिकट टू फिनाले जीतकर सीधे फिनाले में पहुंच गया!
और ये खिलाड़ी हैं अशनूर कौर।
फैंस के लिए यह न सिर्फ सरप्राइज था बल्कि गेम का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट भी।
टिकट टू फिनाले टास्क में मचा हाई-वोल्टेज बवाल
इस टास्क में पहले ही माहौल गर्म था। तभी बिग बॉस ने एक बड़ा ट्विस्ट डालते हुए शहबाज और मालती को असेंबली हॉल से बाहर भेजकर पूछा कि क्या घरवालों को लगता है कि इन दोनों को भी मौका मिलना चाहिए?
इसके बाद असली खेल शुरू हुआ।
गार्डन एरिया बदल गया ‘फायर ओशन’ में
टास्क के लिए बिग बॉस ने गार्डन एरिया को ‘फायर ओशन सेटअप’ में तब्दील कर दिया।
यहाँ कंटेस्टेंट्स को अपने प्रतिद्वंदी से तेज दौड़कर ट्रैक पार करना था।
एक-एक करके 4 रेस हुईं हर रेस में दो खिलाड़ी और दो हेल्पर्स।
अशनूर ने दिखाया दिमाग और जीता मुकाबला
realthekhabri की रिपोर्ट के मुताबिक आखिरी राउंड में मुकाबला था
प्रणित मोरे vs अशनूर कौर
दोनों के बीच टक्कर जबरदस्त थी।
लेकिन अंत में अशनूर ने बाजी मार ली और टिकट टू फिनाले अपने नाम किया।
ये सबसे बड़ा शॉक इसलिए भी है क्योंकि
अशनूर को टॉप 5 में माना ही नहीं जा रहा था
इस हफ्ते उन्हें सबसे कम वोट मिले थे
लोग उन्हें कमजोर खिलाड़ी समझ रहे थे
लेकिन अब फिनाले में उनका पहुंचना पूरे गेम को उलट-पलट कर चुका है।
फिनाले में पहुंच चुके खिलाड़ी
रिपोर्ट्स के अनुसार, टिकट टू फिनाले जीतकर ये चार खिलाड़ी अब सीधे फिनाले में हैं
अशनूर कौर
गौरव खन्ना
प्रणित मोरे
फरहाना भट्ट
अब सवाल बस एक विनर कौन बनेगा?













