ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: फरहाना-कुनिका में तीखी जंग, बदतमीजी की हदें पार देखें बिग बॉस 19

On: सितम्बर 24, 2025 6:11 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19: फरहाना-कुनिका में तीखी जंग, बदतमीजी की हदें पार देखें बिग बॉस 19
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Farhana-Kunika argument: बिग बॉस 19 का ये सीजन दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और ड्रामे के साथ ये शो टीआरपी की रेस में भी टॉप पर बना हुआ है। इस बार फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बीच हुई तीखी जंग ने सबका ध्यान खींच लिया है। जियो हॉटस्टार के नए प्रोमो में दोनों के बीच भयंकर बहस दिखाई गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस फरहाना को सपोर्ट कर रहे हैं।

Bigg Boss 19: फरहाना-कुनिका में जुबानी जंग

शो में टास्क के दौरान झगड़े कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार फरहाना भट्ट ने सारी हदें पार कर दीं। नए प्रोमो में कुनिका बिग बॉस के सामने फरहाना को ‘सेल्फिशनेस की मूरत’ कहकर तंज कसती नजर आईं। इस बात से भड़की फरहाना ने कुनिका को जवाब देते हुए कहा, “आप मुझसे सीधे बात करें, मैं जो चाहूंगी वो करूंगी, मेरी मर्जी!” कुनिका ने इसे हल्के में नहीं लिया और दोनों के बीच बहस और तीखी हो गई।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

फरहाना का गुस्सा और कुनिका का तंज

बात यहीं नहीं रुकी। फरहाना ने गुस्से में कुनिका को लताड़ते हुए कहा, “अपनी फिल्मों में रखिए, मेरे सामने बकवास करने की जरूरत नहीं। अशनूर और अभिषेक के तलवे चाटने वाली! अगर मैं आपके लेवल पर आई, तो वीकेंड पर आपका पूरा खानदान आएगा देखना!” कुनिका ने भी पलटवार किया और जानबूझकर फरहाना को चिढ़ाने के लिए हाथ जोड़कर ‘पॉटी माउथ, पॉटी माउथ’ कहकर तंज कसा। इस जुबानी जंग ने घर का माहौल और गर्म कर दिया।

प्रोमो ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

जियो हॉटस्टार ने बुधवार को ये धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया, जिसमें लिखा, “मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया, जब फरहाना और कुनिका में तीखी बहस हुई।” प्रोमो देखते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर फरहाना की तारीफ शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, “शेरनी वापस लौट आई!” दूसरे ने कमेंट किया, “फरहाना रॉक्स! अब बिग बॉस कुनिका के परिवार को वीकेंड के वॉर में ला सकता है।” प्रोमो में दिखाई गई ये लड़ाई आज के एपिसोड में और बड़े धमाके का इशारा दे रही है।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

Entertainment News, Bollywood News , हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment