ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: गौरव का सपना चकनाचूर! फरहाना ने दिया धोखा, तान्या-मालती की कोल्ड वॉर हॉट

On: October 31, 2025 9:06 AM
Follow Us:
Bigg Boss 19: गौरव का सपना चकनाचूर! फरहाना ने दिया धोखा, तान्या-मालती की कोल्ड वॉर हॉट
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 update: बिग बॉस 19 रिटेन अपडेट: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के 30 अक्टूबर एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई। अशनूर कौर ने लास्ट राउंड के विनर मृदुल तिवारी और तान्या मित्तल को अनाउंस किया। टास्क खत्म होते ही प्रणित-शहबाज और गौरव खन्ना-मालती चाहर की जोड़ी में टाई हो गया। तान्या मित्तल नीलम और कुनिका के साथ गौरव खन्ना के गेम प्लान पर चर्चा करती दिखीं।

Bigg Boss 19

किचन में फरहाना भट्ट ने मालती चाहर को सब्जी के छिलके साफ करने को कहा, जिसपर दोनों में जोरदार बहस हो गई। रात में फरहाना ने प्रणित मोरे का नाम मालती से जोड़ा। पहले तो मजाक चला, लेकिन प्रणित को बुरा लगा कि फरहाना जानबूझकर ऐसा कर रही हैं।

राजामौली की 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग
राजामौली की ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग

असेंबली रूम बुलाया

दोनों में तू-तू मैं-मैं हो गई। बिग बॉस ने सबको असेंबली रूम बुलाया और प्रणित-शहबाज या गौरव-मालती में से एक जोड़ी को कैप्टेन चुनने को कहा। आखिर में फरहाना भट्ट ने गौरव को धोखा देकर प्रणित-शहबाज का नाम चुना। गौरव दिल से कैप्टेन बनना चाहते थे, उनका सपना टूट गया और वो उदास हो गए। गौरव फरहाना से नाराज हैं क्योंकि वो अच्छी दोस्त बनने का ड्रामा कर रही थीं।

‘बिग बॉस 19’ के एपिसोड में आगे तान्या मित्तल ने मालती चाहर के सामान से अमाल मलिक का स्वेटर निकालकर पहन लिया। तान्या को मजा आ रहा था कि मालती जल रही हैं। मालती ने कहा कि अब वो तान्या को बख्शेंगी नहीं। नीलम भी मजे लेकर अमाल का स्वेटर पहन लेती हैं।

ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली
ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली

अगली सुबह नाश्ते पर लड़ाई हुई। फरहाना परांठे चाहती थीं क्योंकि पोहा-उपमा से तंग आ चुकी हैं। अशनूर ने दोस्तों के लिए पोहा बना लिया, जिससे फरहाना को फिर लड़ने का बहाना मिल गया।

फरहाना का मानना है कि अभिषेक-अशनूर की वजह से घर नॉमिनेट हुआ तो खाना बनाने की जिम्मेदारी भी उनकी होनी चाहिए। इस लड़ाई में तान्या ने अशनूर को अभिषेक की गर्लफ्रेंड कह दिया, जिससे झगड़ा और बढ़ गया। बाथरूम में मालती ने अमाल के सारे कपड़े तान्या को लौटा दिए। अमाल मलिक को लेकर दोनों की कोल्ड वॉर मजेदार चल रही है।

क्या टल गई यश की 'Toxic'? 19 मार्च के क्लैश और हॉलीवुड फिल्म ने बिगाड़ा गणित
क्या टल गई यश की ‘Toxic’? 19 मार्च के क्लैश और हॉलीवुड फिल्म ने बिगाड़ा गणित

कैप्टेंसी टास्क शुरू

विवादित शो ‘बिग बॉस 19’ में कैप्टेंसी टास्क शुरू हुआ प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा के बीच, जिसमें वीकली राशन भी था। टास्क शुरू होते ही घरवालों में हाथापाई मच गई। बॉल पकड़ने के लिए सब एक-दूसरे पर कूद पड़े, लेकिन हाथ सिर्फ गौरव और अभिषेक के लगे। टास्क में गौरव खन्ना के पैर में चोट लगी और चलना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा बॉल प्रणित मोरे को मिलीं, शहबाज के हाथ खाली रह गए। लेकिन प्रणित मोरे घर के नए कैप्टेन बन गए।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment