Bigg Boss 19 Malti Chahar: बिग बॉस 19 में हर हफ्ते कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। सलमान खान के इस रियलिटी शो में इस बार क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती चहर ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की है। 5 अक्टूबर को हुए वीकेंड का वार में सलमान ने जहां कोई एलिमिनेशन नहीं होने की घोषणा की, वहीं मालती की एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया। नए प्रोमो में तान्या मित्तल और नीलम गिरी मालती को लेकर खुसुर-फुसुर करते दिख रहे हैं।
प्रोमो में Malti Chahar-Tanya Mittal की बातें
बिग बॉस 19 के ताजा प्रोमो में तान्या मित्तल और नीलम गिरी मालती चहर के खेल को लेकर टिप्पणी करती दिख रही हैं। तान्या, नीलम से कहती हैं, “ये (मालती) मुझे बाहर करना चाहती है और हमारे ग्रुप में घुसने की कोशिश कर रही है।” इस पर नीलम जवाब देती हैं, “सिर्फ तुम्हें ही नहीं, मुझे भी। ये कुछ और ही है।” नीलम ने यह भी कहा कि मालती बिना सोचे-समझे कहीं भी बैठ जाती हैं और कुछ भी करने से पहले नहीं सोचतीं। यह बातचीत घर में नई टेंशन पैदा कर रही है।
View this post on Instagram
फैंस की प्रतिक्रियाएं
प्रोमो को देखकर फैंस की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एक फैन ने लिखा, “तान्या ने वाइल्ड कार्ड का गेम अच्छे से डीकोड कर लिया।” एक अन्य ने कमेंट किया, “वाइल्ड कार्ड के आने के बाद तान्या को सिहरन होने लगी है।” कुछ फैंस ने कहा, “मालती, नेहल चुडासमा की दोस्त है, तो तान्या को शक होना लाजमी है।” वहीं, एक यूजर ने लिखा, “नीलम तान्या को भड़का रही है, लेकिन तान्या बेस्ट है।” फैंस इस नए ड्रामे को लेकर खासे उत्साहित हैं।
मालती चहर कौन हैं?
मालती चहर भारतीय क्रिकेटर दीपक चहर की बहन हैं। उनके पिता लोकेंद्र सिंह चहर भारतीय वायुसेना में सेवा दे चुके हैं। मालती ने 2018 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए चीयर करने के दौरान सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी मुस्कान ने टीवी पर सबका ध्यान खींचा और उन्हें ‘मिस्ट्री गर्ल’ के नाम से जाना गया। दीपक चहर ने हालिया वीकेंड का वार में मालती को सपोर्ट करने के लिए शो में शिरकत की।
बिग बॉस 19 का थीम इस बार ‘घरवालों की सरकार’ है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को ज्यादा डिसीजन लेने की ताकत दी गई है। घरवाले निजी सामान खोने और राजनीतिक गतिशीलता जैसे चैलेंजेस का सामना कर रहे हैं। अब तक अवेज दरबार, नगमा और नतालिया शो से बाहर हो चुके हैं। शो हर दिन रात 9 बजे जियोहॉटस्टार (ओटीटीप्ले प्रीमियम) पर स्ट्रीम होता है और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।













