ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: का धमाका: एक्स-वाइफ ने अभिषेक बजाज को किया एक्सपोज, ये वही पुराना खेल

On: नवम्बर 3, 2025 8:29 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19: का धमाका: एक्स-वाइफ ने अभिषेक बजाज को किया एक्सपोज, ये वही पुराना खेल
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj vs Ashnoor Kaur:  शो ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिषेक की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल कंटेस्टेंट को लेकर एक से बढ़कर एक चौंका देने वाले खुलासे कर रही हैं।

बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने अभिषेक से उनकी एक्स वाइफ को लेकर सवाल पूछा था। जवाब में अभिषेक ने कहा था, ‘वो एक सामाजिक परजीवी है, उसमें कोई वैल्यू और ईमानदारी नहीं है। मैं बच्चा था और पहली बार प्यार में पड़ा था।’ ये सुनकर आकांक्षा जिंदल भी पीछे नहीं हटीं और एक्स हसबैंड को लेकर इंस्टाग्राम पर गुस्सा निकाल डाला, एक्सपोज करते हुए।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

Bigg Boss 19

आकांक्षा जिंदल सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर लिखती हैं, ‘वो सलमान सर के सामने झूठ बोलने से भी नहीं हिचकिचाते। अपनी असली उम्र और मैरिटील स्टेटस के बारे में झूठ बोलना दिखाता है कि वो कितने बड़े झूठे हैं! नेशनल टीवी पर दर्शकों को गुमराह कर रहे हैं।

अभिषेक का तरीका कभी नहीं बदला

15 सालों से वो एक ही खेल खेल रहे हैं। घर के अंदर भी वो एक 21 साल की लड़की के साथ इतिहास दोहरा रहे हैं। ज़ाहिर है, शर्म उनके शब्दकोष में ही नहीं है। मैं यहाँ ड्रामा या बदला लेने नहीं आई हूँ, मैं बस चाहती हूँ कि सच सामने आए, ठीक उसी तरह जैसे आप सभी किसी भी कंटेस्टेंट के बारे में खुलकर बात करते हैं।’ ये पहली बार नहीं बल्कि आकांक्षा पहले भी अभिषेक बजाज संग अपनी टूटी शादी को लेकर खुलासा कर चुकी हैं। आकांक्षा ने ये भी इल्जाम लगाया था कि शादीशुदा जिंदगी के दौरान अभिषेक ने उन्हें धोखा दिया था।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

इस समय ‘बिग बॉस 19’ के घर में आकांक्षा के एक्स पति अभिषेक बजाज की नजदीकियां अशनूर कौर संग बढ़ी हैं। वहीं अब बता दें साल 2018 में अभिषेक बजाज ने अपने बचपन के प्यार आकांक्षा जिंदल संग सात फेरे लिए थे। हालांकि 2023 में दोनों ने आपसी मतभेदों के कारण एक दूजे से रास्ते अलग कर लिए। जहां एक तरफ अभिषेक ने टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई तो आकांक्षा जिंदल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment