Bigg Boss 19 Winner: एविक्शन के बाद कुनिका सदानंद ने शहबाज, बसीर और मृदुल पर अपनी राय रखी और बताया किसे मानती हैं शो का असली विनर।
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का माहौल फिनाले के करीब आते-आते और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच घर से एविक्ट हुईं कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने बाहर आते ही गेम, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और अपने पसंदीदा विनर के बारे में खुलकर बात की।
कुनिका सदानंद बोलीं शहबाज ने सबसे ज्यादा दिया कंट्रीब्यूशन
बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में कुनिका ने साफ कहा कि उनके हिसाब से शहबाज बदेशा ने गेम में मृदुल तिवारी और बसीर अली से ज्यादा योगदान दिया है।
कुनिका के मुताबिक,
“बसीर ने शुरुआत में अपना 100% दिया, लेकिन नेहल चुडासमा के करीब आने के बाद उनका फोकस गेम से हट गया। वो खुश तो थे, लेकिन एक्टिव नहीं रहे।”
‘मृदुल को गौरव ने ओवरशैडो कर दिया’
कुनिका ने आगे कहा कि मृदुल तिवारी का पूरा गेम गौरव के इर्द-गिर्द घूमता रहा।
उनके शब्दों में
“मृदुल हर चीज गौरव से पूछकर करता था। बिना पूछे हिलता भी नहीं था। इसलिए शहबाज के कंट्रीब्यूशन की तुलना बसीर और मृदुल से नहीं की जा सकती। शहबाज घर में एंटरटेनमेंट, हंसी-मजाक और नई एनर्जी लेकर आया।”
शहबाज के लिए बोलीं, फिल्मों में देखना चाहती हूं
कुनिका ने बताया कि शहबाज पर एक अलग तरह का प्रेशर भी है क्योंकि शहनाज गिल भी इसी शो से फेमस हुई थीं।
उन्होंने कहा,
“मैं शहबाज को फिल्मों में देखना चाहती हूं, खासकर कॉमेडी रोल्स में।”
कुनिका ने घोषित किया ये है ‘Bigg Boss 19’ का विनर!
जब कुनिका से पूछा गया कि उनके हिसाब से Bigg Boss 19 का विनर कौन होना चाहिए,
तो उन्होंने फरहाना भट्ट का नाम लिया।
यानी कुनिका की नजर में फिनाले का ताज फरहाना के सिर सज सकता है।












