ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिग बॉस 19: Malti Chahar ने फरहाना से की लड़ाई, Tanya Mittal से भिड़ंत!

On: October 10, 2025 8:34 AM
Follow Us:
बिग बॉस 19: Malti Chahar ने फरहाना से की लड़ाई, Tanya Mittal से भिड़ंत
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Malti Chahar fights with Farhana, clashes with Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19’ का लेटेस्ट एपिसोड ड्रामे और टकराव से भरा रहा। इस बार कैप्टेंसी टास्क में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जिसमें मालती चाहर ने फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के साथ तीखी बहस की। टास्क के तीन राउंड में नीलम, गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी बाहर हो गए। इसके बाद मालती ने आटा गूंथने से इनकार कर दिया, जिससे घर में तनाव का माहौल बन गया।

तान्या और मालती की नोंकझोंक से शुरू हुआ दिन

एपिसोड की शुरुआत में तान्या मित्तल, शहबाज बडेशा के पैर दबाते हुए दिखीं और मजाक में कहा कि उनका एक्स-बॉयफ्रेंड भी उनसे ऐसा ही करवाता था। इसके बाद तान्या ने नीलम गिरी के साथ मालती चाहर के बारे में बात की और उनसे पूछा कि मालती को उनके बारे में ऐसा क्यों लगता है। मालती ने जवाब दिया कि तान्या का कोई स्ट्रगल नहीं है और वह बस बढ़ा-चढ़ाकर बोलती हैं। नीलम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके पिता जंगल में लड़कियां काटते थे और वह जंगल में ही रहते थे।

इसके बाद अभिषेक बजाज ने सभी को खाने के लिए बुलाया। उन्होंने अशनूर कौर के साथ मिलकर खाना बनाया था। सभी ने मिलकर खाना खाया, लेकिन तान्या ने खाने से मना कर दिया।

कैप्टेंसी टास्क में भयंकर टक्कर

बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क की घोषणा की, जिसमें इस सीजन के पहले से कैप्टन बने कंटेस्टेंट्स को बाहर रखा गया और उन्हें संचालक की जिम्मेदारी दी गई। टास्क में पूर्व कैप्टन की तस्वीर का पजल पूरा करना था, जो इसे पूरा करेगा, वही कैप्टन का दावेदार बनेगा।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

पहले राउंड में बिग बॉस ने नीलम और नेहल को बुलाया, जिसमें फरहाना संचालक बनीं। नीलम और नेहल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन नीलम हार गईं और फरहाना ने नेहल को विजेता घोषित किया। दूसरे राउंड में अभिषेक संचालक बने और गौरव खन्ना व अशनूर कौर के बीच टक्कर हुई। गौरव ने ज्यादा पजल इकट्ठा किए, लेकिन अभिषेक ने अशनूर को विजेता बताया। कुनिका, बसीर और अन्य ने इसे अनफेयर बताया।

Malti Chahar की कामचोरी से बवाल

किचन में मालती ने आटा गूंथने से मना कर दिया, जिससे फरहाना और नेहल भड़क गईं। नेहल ने मालती से किचन में आकर काम करने को कहा, लेकिन मालती ने जवाब दिया कि वह टास्क के बाद आटा गूंथेंगी। फरहाना ने उनसे टास्क से पहले काम करने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज तक हो गया।

फरहाना ने सभी से कहा कि मालती को समझाएं। प्रणित और अशनूर ने भी कोशिश की, लेकिन मालती उन पर भी चिल्लाईं। मृदुल ने समझाने की कोशिश की, लेकिन मालती ने उनसे भी झगड़ा कर लिया। नेहल ने कुनिका से कहा कि अब घर में रोटियां नहीं बनेंगी और सभी को मालती को अवॉइड करने को कहा। कुनिका और शहबाज के बीच भी इस बात पर बहस हुई।

 

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss (@biggbosscolors.tv)

Tanya Mittal और मालती की पर्सनल बातें

टास्क के बीच तान्या और मालती ने अपनी निजी जिंदगी पर बात की। तान्या ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की और उनके पिता 21 साल की उम्र में उनकी शादी करवाना चाहते थे। मालती ने कहा कि 12वीं तक उनके बाल बॉयकट थे, उनके पिता शादी नहीं चाहते थे, और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उनके पिता एयरफोर्स में थे और वह एक कमरे में रहते थे।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

चौथा राउंड और मालती का ड्रामा

तीसरे राउंड में शहबाज और मृदुल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बसीर संचालक थे। शहबाज ने यह राउंड जीता और मृदुल बाहर हो गए। चौथे राउंड में तान्या और मालती के बीच टक्कर हुई, जिसमें अमाल मलिक संचालक थे। दोनों ने टास्क के दौरान एक-दूसरे की निजी जिंदगी पर तंज कसे, लेकिन तान्या ने राउंड जीता। टास्क के बाद मालती ने आटा गूंथा, लेकिन शहबाज और नीलम को बताया कि उन्होंने टास्क में अमाल के पजल को किस किया। तान्या टास्क जीतने के बाद भी रो पड़ीं, जिन्हें जीशान ने समझाया।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment