ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिग बॉस 19: Malti Chahar की कामचोरी, Gaurav Khanna से बोलीं- अबे हट!

On: अक्टूबर 9, 2025 6:31 अपराह्न
Follow Us:
बिग बॉस 19: Malti Chahar की कामचोरी, Gaurav Khanna से बोलीं- अबे हट!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Malti Chahar laziness: टीवी का सबसे चर्चित और धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस बार सुर्खियों में हैं कंटेस्टेंट मालती चाहर, जिनकी कामचोरी ने घर में तहलका मचा दिया है। हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ का एक प्रोमो वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मालती ने अपनी ड्यूटी को बीच में ही छोड़ दिया। इस बात से घरवाले भड़क गए और गौरव खन्ना ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की, तो मालती ने ‘अनुपमा’ फेम एक्टर से बदतमीजी कर डाली।

Malti Chahar की कामचोरी से घर में बवाल

‘बिग बॉस 19’ में आए दिन टास्क और ड्यूटी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव देखने को मिलता है। ताजा प्रोमो में दिखाया गया कि मालती चाहर को रोटियों के लिए आटा गूंथने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन उन्होंने यह कहकर काम छोड़ दिया कि “मुझसे नहीं हो रहा है।” उनकी बात सुनकर कुनिका सदानंद ने कहा, “तुम्हें करना ही पड़ेगा, सब कर रहे हैं।” नेहल चुडासमा ने भी टोका कि “आपको अपनी ड्यूटी पूरी करनी होगी।” लेकिन मालती नहीं मानीं और गार्डन एरिया में चली गईं। वहां चिल्लाते हुए बोलीं, “टास्क के बाद कर दूंगी, समझ में नहीं आ रहा क्या?”

 

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब
View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

गौरव खन्ना से मालती की बदतमीजी

मालती के इस रवैये से गौरव खन्ना नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि उनका यह व्यवहार गलत है। जवाब में मालती ने गौरव से बदतमीजी करते हुए कहा, “अबे जा ना हट!” इस बात ने घर का माहौल और गर्म कर दिया। मालती की इस हरकत की वजह से गौरव खन्ना और शहबाज बडेशा के बीच भी तीखी बहस हो गई। गौरव ने कहा, “मैं भी अपनी चॉपिंग की ड्यूटी कर रहा हूं, चाहूं तो मैं भी बीच में छोड़ सकता हूं।” जवाब में शहबाज ने कहा, “मैं उसे कुछ नहीं कह सकता। अगर तुम्हें लगता है कि ये ग्रुपबाजी है, तो ठीक है, वो मेरे ग्रुप में है।” इस पर गौरव का गुस्सा भड़क गया और वे बोले, “यहां मैं तुझे ग्रुप में खड़ा दिख रहा हूं?”

क्या होगा बिग बॉस 19 में अगला ट्विस्ट?

मालती चाहर की कामचोरी और बदतमीजी ने घर में तनाव का माहौल बना दिया है। गौरव खन्ना और शहबाज बडेशा के बीच की तकरार ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मालती का यह रवैया और घरवालों का गुस्सा ‘बिग बॉस 19’ को किस नए मोड़ पर ले जाएगा। क्या मालती अपनी गलती सुधारेंगी या घर में और बवाल होगा?

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment