Bigg Boss 19 Malti Chahar Weekend Ka Vaar news: ‘बिग बॉस 19’ का घर अब जंग का मैदान बन चुका है। हर दिन नए ट्विस्ट्स और ड्रामे दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। खासकर तान्या मित्तल के साथ उनकी तीखी बहस ने सबका ध्यान खींचा है। तान्या कई बार मालती की वजह से रो चुकी हैं। इस बार ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान की नजरें मालती पर हैं, और उनका गेम प्रोमो में ही एक्सपोज होता दिख रहा है।
बिग बॉस का धमाकेदार प्रोमो
ताजा प्रोमो में सलमान खान मालती से कहते हैं, “आपकी एंट्री सीजन के बीच में हुई है, इससे कुछ घरवाले इंसिक्योर हो सकते हैं।” इसके बाद सलमान घरवालों से पूछते हैं, “मालती ग्रीन फ्लैग हैं या रेड फ्लैग?” इस सवाल पर घरवाले मालती की जमकर आलोचना करते हैं। हर कोई उनके गेम और बिहेवियर पर सवाल उठाता नजर आता है। सलमान का ये सवाल मालती के लिए मुसीबत बन गया।
View this post on Instagram
Malti Chahar पर घरवालों के गंभीर आरोप
सलमान के सवाल का जवाब देते हुए तान्या मित्तल तुरंत बोल पड़ती हैं, “ये तो पूरी तरह रेड फ्लैग हैं!” बसीर भी मालती पर तंज कसते हुए कहते हैं, “ये हमेशा झगड़ों के बहाने ढूंढती रहती हैं।” फरहाना भट्ट भी पीछे नहीं रहीं और बोलीं, “मालती बस लड़ाई के मौके तलाशती हैं।” इसके बाद सलमान मजाकिया अंदाज में मालती से पूछते हैं, “आपने घर में आने से पहले अपना हाथ तो पढ़ लिया था न?” ये सुनते ही मालती का चेहरा लटक जाता है।
तीसरा ग्रुप बनते-बनते रह गया
‘वीकेंड का वार’ का एक और प्रोमो ड्रामे से भरा है। सलमान मालती से घर में चल रही ग्रुपबाजी पर सवाल करते हैं। मालती जवाब देती हैं, “घर में दो ग्रुप पहले से हैं।” सलमान तुरंत कहते हैं, “तीसरा ग्रुप भी बनने वाला था।” इस पर फरहाना तंज कसते हुए बोल पड़ती हैं, “बनते-बनते रह गया!” जब सलमान वजह पूछते हैं, तो फरहाना कहती हैं, “क्योंकि इसने अपनी असलियत दिखा दी।” मालती का गेम अब सबके सामने खुलता नजर आ रहा है।













