Bigg Boss 19 Nehal Chudasama: बिग बॉस 19 का हर दिन ड्रामे और ट्विस्ट से भरपूर हो रहा है। कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की सच्चाई उजागर करने में जुटे हैं। पिछले हफ्ते नेहल चुडासमा को शो से बाहर कर दिया गया था, लेकिन उन्हें अपनी गेम सुधारने के लिए सीक्रेट रूम में भेजा गया। घर में वापसी के बाद नेहल ने सबके असली चेहरों को बेनकाब कर दिया। वीकेंड का वार में सलमान खान ने नेहल से पूछा कि वे किन तीन कंटेस्टेंट्स के असली रंग दिखाना चाहती हैं। इस दौरान नेहल ने तान्या मित्तल, जीशान और बसीर अली पर जमकर निशाना साधा।
तान्या पर Nehal Chudasama का हमला
Nehal Chudasama ने सबसे पहले तान्या मित्तल का नाम लिया और उन पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “तान्या 1000 चेहरे पहनती हैं और पूरी तरह नकली हैं।” नेहल यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने जीशान पर भी अपनी ही टीम के खिलाफ गॉसिप करने का इल्जाम लगाया। साथ ही बसीर अली की इमोशनल परिपक्वता को जीरो बताया। नेहल के इन बयानों ने घर में हलचल मचा दी और उनका ‘1000 चेहरे’ वाला कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कैप्टनसी टास्क में तान्या का इमोशनल ब्रेकडाउन
बिग बॉस 19 के कैप्टनसी टास्क के दौरान तान्या मित्तल पहले ही इमोशनल हो चुकी थीं। मृदुल तिवारी ने उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते हुए उन्हें नकली कहा और उनके बॉयफ्रेंड को भी बातचीत में घसीटा। टास्क में कंटेस्टेंट्स को उनके कुछ क्लिप्स दिखाए गए, जिसमें कैप्टनसी की रेस में शामिल लोगों को सवालों के जवाब देकर दूसरों को बाहर करने का मौका मिला। पहले क्लिप में मृदुल और गौरव खन्ना की बातचीत थी, जिसमें मृदुल ने तान्या को नकली बताया। क्लिप खत्म होने के बाद अभिषेक ने सबसे पहले बजर दबाया, सही जवाब दिया और कुणिका को रेस से बाहर कर दिया। तान्या इस दौरान रो पड़ीं और बेहद इमोशनल हो गईं।
अब क्या होगा बिग बॉस के घर में?
Nehal Chudasama के तीखे आरोपों और तान्या के इमोशनल ब्रेकडाउन ने बिग बॉस 19 में नया ड्रामा शुरू कर दिया है। तान्या का ‘1000 चेहरे’ वाला बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तान्या इन आरोपों का क्या जवाब देती हैं और घर में अगला ट्विस्ट क्या होगा। फैंस इस वीकेंड का वार एपिसोड देखने के लिए बेकरार हैं।












