ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिग बॉस 19: Pranit More बने नए कैप्टेन, शहबाज को हराया

On: October 29, 2025 9:24 AM
Follow Us:
बिग बॉस 19: Pranit More बने नए कैप्टेन, शहबाज को हराया
Join WhatsApp Group

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर, bigg boss 19 Pranit More is new captain: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में रोज नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। इन दिनों अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की वजह से पूरे घर को पनिशमेंट मिली। कैप्टेन मृदुल तिवारी की कैप्टेंसी में भी दरार पड़ गई। लेकिन अब ‘बिग बॉस 19′ के घर को नया कैप्टेन मिल गया है और वो हैं प्रणित मोरे। जी हां, प्रणित मोरे फाइनली घर के नए कप्तान बन गए हैं।

इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क का रोमांच

शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते कैप्टेंसी के लिए टास्क जीतने वाले थे गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, मालती चाहर और शहबाज बडेशा। बिग बॉस ने सबको एसेंबली रूम में बुलाकर दो कंटेस्टेंट्स के पक्ष में वोटिंग करने को कहा, जिन्हें वो कैप्टेन बनाना चाहते हैं। सबसे ज्यादा वोट्स प्रणित मोरे और शहबाज को मिले। इसके बाद घर में एक टास्क हुआ जिसमें घरवाले प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा में से किसी एक को ज्यादा गेंदें देंगे, जिसे वो कैप्टेन बनाना चाहते हैं।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Pranit More बने नए कैप्टेन

ये टास्क प्रणित मोरे जीत गए और घर के नए कैप्टेन बने। प्रणित मोरे को ये जीत गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, मालती चाहर और मृदुल तिवारी की मदद से मिली। फैंस भी प्रणित मोरे के लिए सुपर खुश हैं क्योंकि उन्हें यकीन है कि कंटेस्टेंट घर की जिम्मेदारी अच्छे से निभा पाएंगे। एक यूजर ने प्रणित को बधाई देते हुए लिखा, ‘मुबारक हो प्रणित, आशा है इस घर में झगड़े होते रहे। कलेश रुकना नहीं चाहिए, मजा आ रहा है लेटेस्ट एपिसोड से।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाह, अब प्रणित अच्छा लग रहा है क्योंकि उसकी घर में सभी के साथ कोई ना कोई रिश्ता है।’

मृदुल की कैप्टेंसी पर सवाल और नॉमिनेशन

पहले मृदुल तिवारी घर के कप्तान बने थे जिनकी कैप्टेंसी पर सवाल उठे। मृदुल ने अभिषेक और अशनूर को बचाने के लिए बाकी 9 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन में डाल दिया। अब घर से बेघर होने के लिए तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, मालती चाहर, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा का नाम शामिल है। बीते एपिसोड में कुछ घरवालों ने काम करने से मना कर दिया तो कैप्टेन मृदुल तिवारी ने अकेले पूरा खाना बनाया और बर्तन धोए थे।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment