ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Promo: नीलम को ‘चमची’ कहा, कुनिका पर भड़कीं, सलमान हंसे

On: October 13, 2025 9:24 AM
Follow Us:
Bigg Boss 19 Promo: नीलम को 'चमची' कहा, कुनिका पर भड़कीं, सलमान हंसे
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Promo: ‘बिग बॉस 19’ का ‘वीकेंड का वार’ 12 अक्टूबर को धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान की फटकार के साथ-साथ घरवालों के बीच नया युद्ध शुरू हो गया है। नए प्रोमो में दिखा कि कुनिका सदानंद समेत कई घरवाले भोजपुरी स्टार नीलम गिरी को ‘चमची’ बुलाते हैं, जिससे नीलम गुस्से से फट पड़ती हैं। वहीं, जेमी लीवर और रवि गुप्ता की कॉमेडी ने सलमान को हंसी से लोटपोट कर दिया।

नीलम को ‘चमची’ कहने पर हंगामा

‘वीकेंड का वार’ के प्रोमो में सलमान घरवालों को टास्क देते हैं कि वे बताएं कि सात हफ्तों में कौन सी दोस्ती ‘चमचागिरी’ में बदल गई। तान्या और जीशान मृदुल को चमचा बताते हैं, जिसके बाद मृदुल अपनी सफाई देते हैं। लेकिन असली बवाल तब शुरू होता है, जब ज्यादातर घरवाले नीलम को ‘चमची’ का टैग देते हैं। कुनिका भी नीलम को चमची बुलाती हैं, जिस पर नीलम गुस्से में चिल्लाती हैं, “आप मुझे जो दिखती हैं, अगर मैं बोलना शुरू करूंगी, तो आप सुन नहीं पाएंगी!” कुनिका जवाब देती हैं, “आप चमची लगती हैं, क्योंकि आप कभी अपना स्टैंड नहीं लेतीं।” नीलम इस बात पर फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

 

View this post on Instagram

 

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Bigg Boss 19 Promo: जेमी लीवर बनीं ‘ठर्रा खान’

शो में माहौल को हल्का करने के लिए जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर पहुंचीं। अपनी दमदार कॉमेडी और फराह खान की मिमिक्री के लिए मशहूर जेमी ने ‘ठर्रा खान’ बनकर घरवालों का दिल जीत लिया। उनकी परफॉर्मेंस पर सलमान भी खूब हंसे। जेमी के साथ रवि गुप्ता भी आए, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से माहौल को और मजेदार बना दिया।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

रवि गुप्ता का अरिजीत सिंह पर जोक

रवि गुप्ता ने सलमान से कहा, “मुझे आपके पास आने में थोड़ी घबराहट थी।” जब सलमान ने वजह पूछी, तो रवि बोले, “मेरी शक्ल अरिजीत सिंह से मिलती है।” ये सुनकर सलमान जोर-जोर से हंस पड़े। रवि और जेमी की कॉमेडी ने इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ को हंसी का डोज दे दिया।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment