ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: रजत दलाल की Wild Card Entry से मचेगा धमाल! ग्रुप्स का गेम पलटेगा?

On: October 2, 2025 9:19 AM
Follow Us:
Bigg Boss 19: रजत दलाल की Wild Card Entry से मचेगा धमाल! ग्रुप्स का गेम पलटेगा?
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: बिग बॉस 19 में जल्द ये कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकता है। बताया जा रहा है इस कंटेस्टेंट के आने से दोनों ग्रुप और खिलाड़ियो का गेम बदल सकता है। वाइल्ड कार्ड एंट्री का इंतजार हो रहा है।

Bigg Boss 19: घर के दो गुटों में बंटा खेल

बिग बॉस 19 के अभी तक के सफर में घरवाले दो ग्रुप में बंट चुके हैं। एक तरफ अमाल मलिक हैं और दूसरी तरफ अभिषेक बजाज और उनके दोस्त यार। शो से बाहर इनके फैंस दोनों ही ग्रुप को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबर सामने आ रही है। ये एंट्री इन दोनों ही ग्रुप के रिश्तों को बदल सकती है। ताजा खबर की मानें तो बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट में से एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल इस सीजन में भी एंट्री कर सकते हैं।

राजामौली की 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग
राजामौली की ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग

वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस की खबर देने वाले सोशल मीडिया पेज ने ये जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में रजत दलाल शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। हालांकि, इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही ये जानकारी भी सामने नहीं आई कि रजत किसी मकसद से शो में आ रहे हैं और कितने समय तक इसका हिस्सा बनकर घर में रहेंगे। लेकिन अगर रजत आते हैं तो मेकर्स को जबरदस्त टीआरपी जरूर मिल सकती है।

इसलिए हैं मशहूर

रजत दलाल अपने गुस्सैल रवैए के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस 18 में उन्हें ऑडियंस से मिला-जुला रिएक्शन मिला था। अब शो में उनकी एंट्री की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। बिग बॉस देखने वाली ऑडियंस ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि रजत एंट्री के बाद अभिषेक के ग्रुप में जाते हैं या अमाल के दोस्त बनते हैं।

ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली
ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली

बिग बॉस 19 का ट्रैक

बता दें, बिग बॉस 19 में इस हफ्ते आवेज को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। अगले हफ्ते के लिए भी कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। इस समय फरहाना अपनी कैप्टेनसी में घरवालों से काम करवाती देखी जा रही हैं। उनकी और अश्नूर की बहस को भी ऑडियंस से रिएक्शन मिल रहा है।

क्या टल गई यश की 'Toxic'? 19 मार्च के क्लैश और हॉलीवुड फिल्म ने बिगाड़ा गणित
क्या टल गई यश की ‘Toxic’? 19 मार्च के क्लैश और हॉलीवुड फिल्म ने बिगाड़ा गणित

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment