Bigg Boss 19 Secret Room: Bigg Boss 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार घर में ऐसा ट्विस्ट आया जिसने दर्शकों को चौंका दिया। नेहल को घर से बाहर निकालने की बजाय बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया। अब नेहल वहां से घरवालों की हर हरकत पर नजर रख रही हैं और उनकी बातें सुन रही हैं।
सीक्रेट रूम से नेहल का बड़ा खुलासा
सीक्रेट रूम में बैठी नेहल ने जब अमाल मलिक और जीशान कादरी की बातचीत सुनी तो वह दंग रह गईं। दोनों को उन्होंने बसीर अली और फरहाना भट्ट की बुराई करते हुए सुना। इससे साफ हो गया कि अमाल और जीशान, दोस्ती के नाम पर कुछ और ही खेल खेल रहे हैं।
Bigg Boss 19 Secret Room: अमाल का दोहरा चेहरा आया सामने
नेहल को यह भी पता चला कि अमाल ने जीशान को यह तक बता दिया कि बसीर ने ग्रुप से झगड़े के बाद उनके बारे में क्या कहा था। यानी सामने से दोस्ती और पीछे से चालबाजी। यही नहीं, नेहल ने याद किया कि अमाल वही इंसान हैं जो शुरू में तीन लोगों का ग्रुप बनाना चाहते थे और उसमें जीशान को शामिल तक नहीं करना चाहते थे।
नेहल की वापसी से मचेगा तूफान?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर नेहल कब घर में वापसी करेंगी और उनके आते ही घर का माहौल कैसे बदल जाएगा। क्या नेहल अमाल और जीशान की सच्चाई सबके सामने लाकर नया बवाल खड़ा करेंगी? आने वाले एपिसोड्स में इसका खुलासा होगा।












