ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिग बॉस 19: शहबाज ने Elvish Yadav को कहा ‘एहसान फरामोश’, वीडियो वायरल!

On: October 9, 2025 8:25 AM
Follow Us:
बिग बॉस 19: शहबाज ने Elvish Yadav को कहा 'एहसान फरामोश', वीडियो वायरल!
Join WhatsApp Group

Elvish Yadav Bigg Boss 19 news: बिग बॉस 19 का घर हर हफ्ते नए ड्रामे और ट्विस्ट से भरपूर रहता है, और इस बार का नॉमिनेशन टास्क तो फैंस के लिए किसी धमाके से कम नहीं रहा। टास्क के दौरान शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव के बीच तीखी बहस ने सबको हैरान कर दिया। शहबाज ने एल्विश पर पुराने रिश्ते तोड़ने और धोखा देने का इल्ज़ाम लगाया और उन्हें ‘एहसान फरामोश‘ तक कह डाला। आखिर क्या है इस बवाल की वजह? चलिए जानते हैं…

भूत बंगले टास्क में मचा बवाल

इस बार का नॉमिनेशन टास्क भूत बंगले की थीम पर आधारित था, और इसमें शहबाज बदेशा की हरकतों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। टास्क के दौरान शहबाज ने एल्विश यादव पर अपनी पुरानी नाराजगी जाहिर की और कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि एल्विश उनके घर आया करते थे और उनका परिवार उनकी खूब खातिरदारी करता था। शहबाज ने कहा, “हमने उसे डिजाइनर कपड़े तक दिए, लेकिन उसने बाहर जाकर मृदुल तिवारी का सपोर्ट किया।”

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

शहबाज ने लगाए Elvish Yadav पर गंभीर आरोप

शहबाज ने गुस्से में एल्विश पर तंज कसते हुए कहा, “एल्विश हमारे घर आता था। जब भी आता, हम उसकी पूरी सेवा करते थे। हमने उसे डिजाइनर कपड़े तक दिए। फिर भी उसने बाहर जाकर मृदुल का सपोर्ट किया। शहनाज ने दोनों के लिए बोला था, लेकिन एल्विश ने एकतरफा मृदुल के लिए वोट मांगे। अब मुझे देखकर उसकी चुभ गई।” यह बयान सुनते ही घर में हंगामा मच गया, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शो में आने से पहले शहबाज और यूट्यूबर मृदुल तिवारी के बीच वोटिंग हुई थी। दर्शकों ने मृदुल को ज्यादा वोट देकर बिग बॉस के घर में एंट्री दिलाई थी। शहबाज बाद में वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए घर में आए और तब से लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

एल्विश की प्रतिक्रिया का इंतजार

पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश मेहमान बनकर घर में आए थे और गेम्स खेलकर फैंस का खूब मनोरंजन किया था। लेकिन अब शहबाज के तीखे बयानों ने घर का माहौल और गर्म कर दिया है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या एल्विश इस विवाद पर कुछ बोलेंगे या फिर चुप्पी साध लेंगे। यह ड्रामा घर में और क्या रंग लाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment